RRB Group D Fee Refund: रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी 2018 परीक्षा के लिए शुल्क वापसी प्रक्रिया शुरू करेगा। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, केवल आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की फीस वापस की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी पीईटी की परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होंगी। आरआरबी ग्रुप डी पीईटी रेलवे भर्ती सेल द्वारा संचालित किया जाएगा।

आरआरबी ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित टेस्ट 2018 के लिए लगभग 1.18 करोड़ उम्मीदवार उपस्थित हुए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को पूरी फीस 250/- रु, जबकि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये ( 100/- बैंक शुल्क घटाकर) वापस किए जाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने पहले ही आधिकारिक सूचना में यह साफ़ कर दिया था कि शुल्क केवल उन्हीं उम्मीदवारों को लौटाया जायेगा जो बोर्ड द्वारा आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित हुए होंगे।

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि शुल्क वापसी को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। शुल्क बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने बैंक खाता संख्या प्रदान नहीं की है, उन्हें जानकारी अपडेट करने का अवसर प्रदान किया जा सकता है। इसकी सूचना भी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएगी।

आरआरबी ने 17 सितंबर से 17 दिसंबर 2018 तक 4 महीनों में आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी का आयोजन किया था। आरआरबी ग्रुप डी 2018 भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 62,907 पद भरे जाएंगे। परीक्षा में उपस्थित हुए 1.18 करोड़ उम्मीदवारों में से 1.8 लाख उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। अगला दौर पीईटी राउंड है। RRB Group D PET के लिए एडमिट कार्ड अब संबंधित RRC वेबसाइटों पर उपलब्ध है।