भारतीय रेल के रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने अपनी कंप्यूटर आधारित ग्रुप डी की परीक्षाओं को लेकर नया ऐलान कर दिया है। आरआरबी ग्रुप डी की आगामी परीक्षाएं 22 से 26 अक्टूबर 2018 के बीच आयोजित होंगी। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच नहीं हुई वे 22 से 26 अक्टूबर को परीक्षा में सम्मिलित होंगे। आरआरबी ने दुर्गा पूजा और दशहरा के मेद्देनजर परीक्षाएं 22 अक्टूबर से कराने का फैसला लिया है। बता दें कि ग्रुप डी की परीक्षा में हजारों की तादाद में परीक्षार्थी हिस्‍सा लेते हैं। परीक्षा में प्राप्‍त अंकों के आधार पर कट ऑफ मार्क्‍स जारी किए जाते हैं।

परीक्षा शहर, दिनांक और पाली का ब्यौरा शनिवार (6 अक्टूबर) को आरआरबी की वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया जाएगा। रेलवे में कई पदों पर रिक्तियां हैं। इसे देखते हुए आरआरबी ने ग्रुप डी के विभिन्‍न पदों के लिए वेकेंसी निकाली है। ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्‍यर्थी आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अन्‍य जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Live Blog

RRB Group D Exam Date, Center, Admit Card 2018 LIVE Updates: 

Highlights

    16:06 (IST)06 Oct 2018
    RRB Group C Second Stage CBT Exam: PART A General Intelligence and Reasoning विस्तृत सिलेबस

    जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग में एनालॉजीज, वर्णमाला और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय परिचालन, रिश्ते,शब्दावली, जम्बलिंग, डेटा व्याख्या और क्षमता, निष्कर्ष और निर्णय लेने, समानताएं और मतभेद, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशा-निर्देश, वक्तव्य - तर्क और धारणा इत्यादि टॉपिक्स से जुड़े सवाल होंगे।

    14:50 (IST)06 Oct 2018
    RRB Group C Second Stage CBT Exam: PART A Basic Science and Engineering का विस्तृत सिलेबस

    बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय से इंजीनियरिंग ड्रॉइंग्स (प्रोजेक्शन्स, व्यूज, लाइन, जियोमेट्रिक फिगर्स, सिम्बोलिक रीप्रेजेंटेशन), यूनिट्स, मापन, मास वजन और घनत्व, कार्य शक्तिऔर ऊर्जा, गति और वेग, गर्मी और तापमान, मूल बिजली, लीवर और सरल मशीनें, व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य, पर्यावरण शिक्षा, आईटी साक्षरता आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।

    14:09 (IST)06 Oct 2018
    RRB Group C Second Stage CBT Exam: जानिए PART A का विस्तृत सिलेबस

    गणित विषय से जिन टॉपिक्स पर सवाल पूछे जाएंगे उनमें संख्या प्रणाली, बोडामा, दशमलव, अंश, एलसीएम, एचसीएफ, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, मासिक धर्म, समय और कार्य; समय और दूरी, सरल और परिसर ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, स्क्वायर रूट, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी शामिल होंगे।

    13:53 (IST)06 Oct 2018
    RRB Group C Second Stage CBT Exam: PART A सिलेबस

    PART A की सिलेबस की बात करें तो इसमें बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग, गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों की शॉर्ट लिस्टिंग Part A में स्कोर किए गए मार्क्स के आधार पर की जाएगी।

    13:07 (IST)06 Oct 2018
    RRB Group C Second Stage CBT Exam: PART A परीक्षा का पासिंग क्राइटेरिया

    इसे पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, OBC उम्मीदवारों को 30%, SC उम्मीदवारों को 30% और ST उम्मीदवारों को 25% मार्क्स हासिल करने होंगे। इस पासिंग परसेंटेज से दिव्यांग उम्मीदवारों को 2 फीसदी की रियायत मिलेगी।

    12:55 (IST)06 Oct 2018
    RRB Group C Second Stage CBT Exam: दूसरे चरण की भर्ती परीक्षा

    ग्रुप डी के अलावा ग्रुप सी में भी ALP-Technician पदों पर भर्ती होनी है। चलिए अब जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी बातें। पहले चरण का CBT पास करने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण का CBT देंगे। यह परीक्षा दो हिस्सों में, Part A और Part B में विभाजित होगा। Part A के प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। वहीं Part B में 75 प्रश्न होंगे जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास 60 मिनट का समय होगा

    12:51 (IST)06 Oct 2018
    RRB Group C: ALP/Technicians पदों पर भी भर्ती

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ALP और Technicians (Notification CEN 01/2018) पदों पर भी भर्ती करेगा। इसके लिए पहले चरण का सीबीटी 4 सितंबर को पूरा हो गया था। वहीं अब दूसरे चरण का सीबीटी होना है। चलिए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।

    12:20 (IST)06 Oct 2018
    RRB Group D Exam: फिजिकल टेस्ट

    सीबीटी पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। साथ ही 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी और 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। फिजिकल टेस्ट के बाद उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी एग्जाम डिटेल्स और एडमिट कार्ड आरआरबी की क्षेत्रिय वेबसाइट्स से चेक कर सकेंगे।

    11:44 (IST)06 Oct 2018
    RRB Group D Exam: एग्जाम सिटी, शिफ्ट और शेड्यूल डिटेल्स

    RRB Group D एग्जाम 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होंगे। 16 अक्टूबर के बाद के परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे। परीक्षा की विस्तृत जानकारी जैसे एग्जाम सिटी, शिफ्ट और शेड्यूल शनिवार (6 अक्टूबर) को आरआरबी की वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया जाएगा।

    11:37 (IST)06 Oct 2018
    RRB Group D Exam: उत्तर रेलवे CPO अंगराज मोहन ने बताया क्यों 22 अक्टूबर से होंगी परीक्षा

    रेलवे ने दुर्गा पूजा और दशहरा के मेद्देनजर परीक्षाएं 22 अक्टूबर से कराने का फैसला लिया है। सीपीओ उत्तर रेलवे ने कहा, "देश के पूर्वी और उत्तरपूर्वी इलाकों में दुर्गा पूजा मनाई जाती है और दशहरा उत्तरी इलाकों का प्रमुख त्योहार है। इसी के मेद्देनजर रेलवे ने परीक्षाएं 17 से 21 अक्टूबर को नहीं कराने का फैसला लिया है।"

    07:59 (IST)06 Oct 2018
    त्‍योहारों के चलते टलीं परीक्षाएं

    उत्तर रेलवे के सीपीओ अंगराज मोहन ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि त्योहारों के चलते बोर्ड ने 17 अक्टूबर से परीक्षाएं नहीं कराने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि परीक्षा से जुड़ी ये जानकारियां पहले 30 सितंबर को जारी होनी थीं। पर किन्हीं कारणों के चलते वे आज जारी की जाएंगी। नॉदर्न रेलवे के चीफ पर्सनल ऑफिसर अंगराज मोहन ने बताया था कि आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा की तारीख, शहर और शेड्यूल शाम पांच बजे के आसपास जारी किया जाएगा। सभी अभ्यर्थी रीजनल वेबसाइट्स के जरिए भी परीक्षा संबंधी डिटेल्स जान सकते हैं।

    02:28 (IST)06 Oct 2018
    RRB Group D Exam: आरआरबी की स्टेट वेबसाइट पर करें लॉगइन

    उम्मीदवार को अपने स्टेट की आरआरबी वेबसाइट जैसे RRB Guwahati (www.rrbguwahati.gov.in), RRB Mumbai (www.rrbmumbai.gov.in), RRB Bangalore (rrbbnc.gov.in) पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा।

    01:32 (IST)06 Oct 2018
    RRB Group D Exam: यहां से पता कर सकते हैं एग्जाम डेट और सेंटर की जानकारी

    ग्रुप डी एग्जाम डिटेल्स की जानकारी के लिए उम्मीदवार को अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा। जहां अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा। इसके बाद एग्जाम डेट के साथ-साथ सेंटर की जानकारी भी मिलेगी।

    00:32 (IST)06 Oct 2018
    RRB Group D Exam: परिक्षा हॉल में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें

    रेलवे रिक्रटूमेंट बोर्ड (RRB) की परिक्षा में जाने से पहले कुछ चीजें ले जाना मना है। इनमें मोबाइल फोन, पेजर, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, चूड़ी, बेल्ट और ब्रेसलेट आदि शामिल हैं। परीक्षा केन्द्र में इन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    23:37 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा

    ग्रुप डी की परीक्षा पहली बार कम्प्यूटर बेस्ड हो रही है। ये परीक्षा हर दिन तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी।

    22:31 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: परिक्षा में इन विषयों से पूछे जाते हैं सवाल

    परीक्षा सिलेबस की बात करें तो यह 10वीं के गणित पाठ्यक्रम पर आधारित होता है। इसके अलावा परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।

    21:55 (IST)05 Oct 2018
    यहां से ले सकते हैं जानकारी

    रेलवे के ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्‍यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्‍जाम के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां से जरूरी जानकारी हासिल करने के अलावा एडमिट कार्ड भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

    20:24 (IST)05 Oct 2018
    ग्रुप डी के तहत विभिन्‍न पदों पर होती है नियुक्ति

    ग्रुप डी के तहत रेलवे में विभिन्‍न पदों पर भर्तियां की जाती हैं। बता दें कि इंडियन रेलवे में कई पदों पर कर्मचारियों की कमी है। इसे देखते हुए रेलवे की ओर से व्‍यापक स्‍तर पर वेकेंसी निकाली गई है, ताकि खाली पदों को भरा जा सके।

    19:31 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: कुछ राज्‍यों में दिसंबर में हो सकती है परीक्षा

    उत्‍तरी रेलवे के सीपीओ ने बताया कि आदिवासियों के हड़ताल के कारण ओडिशा और कोलकाता के कई अभ्‍यर्थी 26 सितंबर को हुई परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। मणिपुर और केरल के छात्र भी ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने में असमर्थ रहे थे। उन्‍होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों के अभ्‍यर्थियों के लिए 14 दिसंबर के बाद परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

    18:57 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: 90 मिनट की होगी परीक्षा

    RRB Group D की परीक्षा के लिए अभ्‍यर्थियों को 90 मिनट का वक्‍त दिया जाएगा। इसमें मुख्‍य रूप से गणित, रीजनिंग, सामान्‍य विज्ञान और समसामयिकी से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्राप्‍त अंक के आधार पर कट ऑफ मार्क्‍स तय किए जाएंगे।

    17:35 (IST)05 Oct 2018
    Group C Second Stage CBT Exam: दूसरे चरण की भर्ती परीक्षा

    ग्रुप डी के अलावा ग्रुप सी में भी ALP-Technician पदों पर भर्ती होनी है। चलिए अब जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी बातें। पहले चरण का CBT पास करने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण का CBT देंगे। यह परीक्षा दो हिस्सों में, Part A और Part B में विभाजित होगा। Part A के प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। वहीं Part B में 75 प्रश्न होंगे जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास 60 मिनट का समय होगा।

    17:27 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam Schedule: कुछ देर में जारी होगा नया शेड्यूल

    रिपोर्ट्स के मुताबिक थोड़ी ही देर में नया शेड्यूल जारी हो जाएगा और 16 अक्टूबर के बाद के परीक्षार्थी अपनी एग्जाम सिटी, शिफ्ट और अन्य जरूरी डिटेल्स देख सकेंगे। 

    15:43 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group C: ALP/Technicians पदों पर भी भर्ती

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ALP और Technicians (Notification CEN 01/2018) पदों पर भी भर्ती करेगा। इसके लिए पहले चरण का सीबीटी 4 सितंबर को पूरा हो गया था। वहीं अब दूसरे चरण का सीबीटी होना है। चलिए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।

    15:15 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: सहायता केंद्र का इस्तेमाल

    इसका लाभ लेने के लिए विजिट करें किसी भी आरआरबी वेबसाइट पर। होम पेज से "Click here for Help Desk link on CBT for Level 1 posts under CEN 02/2018" लिंक पर क्लिक करें। अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद आप हेल्पडेस्क से परीक्षा से संबंधित अपने सवाल पूछ सकते हैं।

    14:41 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: सहायता केंद्र

    RRB ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अपनी वेबसाइट्स पर कम्प्यूटर आधारित परीक्षा का लिंक ऐक्टिवेट कर दिया है। इसके जरिए उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अपनी दुविधाएं दूर कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल भी आरआरबी की विभिन्न वेबसाइट्स पर जाकर कर सकते हैं।

    14:19 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: CBT पास करने के बाद होगा PET

    PET क्वालीफाई करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा हजार मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। अंत में चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

    14:01 (IST)05 Oct 2018
    कितनी निकली वैकेंसियां?

    रेलवे ग्रुप डी पदों के लिए करीब 63000 वैकेंसी निकाली गई हैं, जिसके लिए करीब एक करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन दिया है। इन भर्तियों में ट्रैक मेंटेनर्स और असिस्टेंट पॉइंट्समैन आदि के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    13:21 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: विस्तृत सिलेबस

    जनरल अवेयरनेस विषय में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति और अन्य टॉपिक्स से जुड़े सवाल होंगे। वहीं जनरल साइंसमें 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारितभौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

    12:53 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: विस्तृत सिलेबस

    जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग- एनालोजीज, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संचालन, रिश्ते, सिलेगिजम, जम्बलिंग, वेन डायग्राम, डाटा इंटरप्रिटेशन और क्षमता, निष्कर्ष और निर्णय लेने की क्षमता, समानताएं और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, निर्देश, वक्तव्य - तर्क और आकलन आदि टॉपिक होंगे।

    12:34 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: विस्तृत सिलेबस

    चलिए अब विस्तार से जानते हैं परीक्षा का सिलेबस। गणित विषय से 25 सवाल पूछे जाएंगे। ये सवाल 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। इसमें नंबर सिस्टम, बोडमास, दशमलव, फ्रैक्शन, LCM, HCF, प्रतिशत, मानकीकरण, समय और कार्य; समय और दूरी, सरल और मिश्रित ब्याज, प्रॉफिट एंड लॉस, अलजेब्रा, ज्यामिति और ट्रिग्नोमेट्री, प्राथमिक सांख्यिकी, स्क्वेयर रूट, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी आदि टॉपिक्स से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

    12:07 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: क्वॉलिफाइंग मार्क्स

    CBT परीक्षा का पासिंग प्रतिशत विभिन्न वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग होगा। अनारक्षित वर्ग के लिए यह 40 प्रतिशत, OBC के लिए 30 प्रतिशत, SC श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत और ST श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत मार्क्स परीक्षा पास करने के लिए अनिवार्य है। लिखित परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार PET यानी फिजिकल टेस्ट देंगे।

    11:39 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: परीक्षा का पैटर्न

    परीक्षा में हर परीक्षार्थी को कुल 100 प्रश्न हल करने होंगे। प्रश्न पत्र 4 हिस्सों में विभाजित किया गया है। इसमें 25 सवाल गणित के होंगे। 25 सवाल सामान्य बुद्धि और तर्क के होंगे। सामान्य विज्ञान के 25 सवाल होंगे और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के भी 25 सवाल पूछे जाएंगे।

    11:20 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: दिव्यांग उम्मीदवारों को एक्स्ट्रा टाइम

    सामान्य उम्मीदवारों को परीक्षा प्रश्न पत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलता है लेकिन दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रश्न पत्र हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलता है। प्रश्न पत्र चार खंड में विभाजित होता है। इनमें 10वीं के गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस जैसे विषय शामिल हैं।

    10:33 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: कम्प्यूटर आधारित परीक्षा

    CBT के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलता है। इसी समय सीमा में उन्हें अपना प्रश्न पत्र हल करना है। परीक्षा प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। ध्यान रहे पेपर में निगेटिव मार्किंग होगी और एक गलत उत्तर होने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। इसीलिए सोच-समझकर पेपर अटेम्प्ट करें।

    10:13 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Recruitment 2018: इन वेबसाइट्स पर मिलेगा एडमिट कार्ड डाउनलोड, मॉक टेस्ट, हेल्पडेक्स और लिंक

    अहमदाबाद (WR)- http://www.rrbahmedabad.gov.in अजमेर (NWR)- http://www.rrbajmer.gov.in; इलाहाबाद (NCR)- http://www.rrbald.nic.in; बेंगलुरु (SWR)- http://www.rrbbnc.gov.in; भोपाल (WCR)- http://www.rrbbpl.nic.in; भुवनेश्वर (ECOR)- http://www.rrbbbs.gov.in; बिलासपुर (SECR)- http://www.rrbbilaspur.gov.in; चंडीगढ़ (NR)- http://www.rrbcdg.gov.in; चेन्नई (SR)- http://www.rrbchennai.gov.in; गोरखपुर (NER)- http://www.rrbgkp.gov.in; गुवाहाटी (NFR)- http://www.rrbguwahati.gov.in; कोलकाता (ER)- http://www.rrbkolkata.gov.in; मुंबई (CR)- http://www.rrbmumbai.gov.in; पटना (ECR)- http://www.rrbpatna.gov.in; रांची (SER)- http://www.rrbranchi.gov.in; सिकंदराबाद (SCR)- http://www.rrbsecunderabad.nic.in.

    09:56 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D Exam: एडमिट कार्ड डाउनलोड

    प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए विजिट करें किसी भी आरआरबी वेबसाइट पर। वेबसाइट के होम पेज पर आपको "Click here to down load e-call letter, Exam City, date advice and SC, ST travel Authority for CBT for level-1 posts under CEN 02/2018" लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स भरें और लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    09:36 (IST)05 Oct 2018
    RRB Group D: लिखित परीक्षा

    RRB Group D लेवल-1, में 62,907 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर की जाएगी। पहले चरण की कम्प्यूटर आधारित परीक्षाएं 16 अक्टूबर 2018 को समाप्त होंगी। 16  अक्टूबर के बाद जिन्हें परीक्षा में सम्मिलित होना है उनकी एग्जाम डिटेल्स आज जारी होंगी।

    09:04 (IST)05 Oct 2018
    कैसा होगा पेपर पैटर्न?

    RRB Group D की भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा, जबकि पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए समयसीमा 120 मिनट होगी। परीक्षा में मैथ्स से 25, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 30, जनरल साइंस से 25 और जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर्स से 20 सवाल पूछे जाएंगे।

    08:52 (IST)05 Oct 2018
    ऐसे डाउनलोड करें एड्मिट कार्ड

    - सबसे पहले RBB की वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर Group D Admit Card के डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

    - आगे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और बाकी मांगी गई जानकारी भरिए।

    - ये सारा ब्यौरा देने के बाद स्क्रीन पर एड्मिट कार्ड खुल कर आ जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

    08:49 (IST)05 Oct 2018
    एड्मिट कार्ड हो चुके जारी

    आरआरबी ने इससे पहले पांच अक्टूबर की परीक्षा के लिए एड्मिट कार्ड जारी किया था। परीक्षा केंद्र पर इसके साथ अभ्यर्थियों को फोटो आईडी प्रूफ और फोटोग्राफ लेकर जानी होगी। फोटो, पासपोर्ट साइज के साथ हाल (तीन महीने से अधिक पुराना न हो) का होना चाहिए।