RRB Group C Recruitment 2018: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने RRB Group C ALP, technician पदों की संख्या बढ़ा दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब 64,371 पदों पर भर्ती होगी। इनमें से 27,795 Assistant Loco Pilot और 36,576 Technicians पदों पर भर्ती होगी। इससे पहले पदों की संख्या 60,000 तक बढ़ाने का ऐलान किया गया था लेकिन अंतिम संख्या 64,371 निर्धारित की गई है। नए पदों के लिए उम्मीदवार शनिवार (22 सितंबर) से आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन करने का आखिरी दिन 1 अक्टूबर 2018 है। चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 19,900 (लेवल 2, 7CPC pay matrix) होगा। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन 4 चरणों में होगा। चलिए विस्तार से जानते हैं।

उम्मीदवारों का चयन पहले और दूसरे चरण के सीबीटी, कम्प्यूटर बेस्ड एप्टिट्यूड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। पहले और दूसरे चरण की परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग भी होगी। हालांकि एप्टिट्यूड टेस्ट में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा 15 विभिन्न भाषाओं में कराई जाएगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, असमिया, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, तमिल और तेलुगू आदि भाषाएं हैं। परीक्षा पास करने के लिए एक उम्मीदवार को न्यूनतम 42 मार्क्स स्कोर करने होंगे। यह सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए तय किया गया है।

बता दें RRB Group C ALP, technician 2018 Exam 9 अगस्त से 4 सितंबर 2018 तक आयोजित हुए थे। शुक्रवार (21 सितंबर) को इसके पहले चरण के CBT का ऑब्जेक्शन ट्रैकर जारी कर दिया है। यह ऑब्जेक्शन ट्रैकर 25 सितंबर 2018 तक ही उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार indianrailways.gov.in या फिर अन्य किसी भी आरआरबी वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं। बता दें पिछले हफ्ते आरआरबी ने RRB Group C ALP-Technician की उत्तर कुंजी जारी की थी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 14 से 18 सितंबर तक का समय मिला था।