RRB Group D Admit Card 2018: आरआरबी ग्रुप डी की 27 सितंबर को होने वाली पहले चरण की भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। अभ्यर्थी अब अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं। चलिए सबसे पहले जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका। किसी भी आरआरबी वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर भी आपको “Click here to down load e-call letter, Exam City, date advice and SC, ST travel Authority for CBT for level-1 posts under CEN 02/2018” का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स भरें। डिटेल्स सबमिट करते ही आप अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे परीक्षा केंद्र पर आपको अपने एडमिट कार्ड के साथ ही एक फोटो आईडी प्रूफ भी पेश करना होगा। इनके बिना आप परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे।

बता दें आरआरबी ग्रुप डी में 62,907 पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती के लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा और दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट होगा। अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। पहले चरण की भर्ती परीक्षाएं 17 सितंबर से शुरू हुई थीं और यह 16 अक्टूबर 2018 तक चलेंगी। लिखित परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले फिजिकल टेस्ट देंगे। वहीं जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 16 अक्टूबर के बाद होनी है, वे अपनी परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र की जानकारी 30 सितंबर को हासिल कर सकेंगे।

ओडिशा में स्थगित हुई परीक्षा- RRB Group D की भर्ती परीक्षाएं देशभर में हो रही हैं लेकिन ओडिशा में होने वाली परीक्षाएं आदिवासी आंदोलन के चलते स्थगित कर दी गई हैं। आंदोलन के कारण 24 सितंबर को कई परीक्षार्थी अपने एग्जाम सेंटर्स पर नहीं पहुंच पाए थे। इसी के चलते रेलवे ने 24 और 25 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी। नई तारीखों का ऐलान अब 16 अक्टूबर के बाद किया जाएगा।