RRB Group C, Group D Admit Card, Exam Date 2018: RRB, railway recruitment boards, रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे में ग्रुप सी एंड डी (अस्सिटेंट लोको पॉयलट और टेक्निशियंस) की भर्तीयां निकाली थीं। यह भर्ती रेलवे में 26,502 पदों पर होनी है। इन पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम 9 अगस्त को होगा। वहीं इसके लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। वहीं इसके लिए मॉक लिंक कल (26 जुलाई) एक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसके बाद कैंडिडेट अपना एग्जाम सेंटर, एग्जाम का समय और आदि डिटेल्स देख सकेंगे। एग्जाम कंप्यूटर आधारित होगा।

इसमें कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा। 60 मिनट में 75 सवालों के जवाब देने होंगे। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 80 मिनट की परीक्षा होगी। एग्जाम में 75 बहुविकल्प प्रश्न होंगे और हर गलत उत्तर पर 1/3 नकारात्मक अंक होंगे। परीक्षा में मैथ, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। 20,502 पदों के लिए 47.56 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। इसमें 17,673 पद अस्सिटेंट लोको पायलट और 8,829 पद तकनीशियन के हैं।

ऐसे डाउनलोड करें RRB Recruitment Group C & D के एडमिट कार्ड
उम्मदीवार को सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद यहां होम पेज पर RRB Exam Admit Card का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
 अब नया पेज खुल जाएगा। यहां कैंडिडेट को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
 इसके बाद Admit Card के टैब पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। अब अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।