RRB ALP Result 2018, RRB Railway ALP, Technician Result, इंडियन रेलवे ने आरआरबी एएलपी औरर टेक्निशियन रिक्रूटमेंट एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था वह अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए करीब 36 लाख कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। यह एग्जाम आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशियन के लिए कराया था। कैंडिडेट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrb.gov.in/ पर चेक कर सकते हैं। आरआरबी एएलपी का रिजल्ट जारी होने के बाद अब अगली स्टेज दूसरे कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम या सीबीटी की है। कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम या सीबीटी 12 से 14 दिसंबर के बीच कराया जाएगा। आरआरबी मालदा और आरआरबी गोरखपुर को छोड़कर सभी जगह का रिजल्ट आ चुका है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट: RRB ALP Result 2018 देखने के लिए कैंडिडेट को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrb.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर अन्य आरआरबी साइट का ऑप्शन आ रहा होगा उसपर क्लिक करें। यहां उस रेलवे बोर्ड की साइट पर जाने के लिए क्लिक करें जिसके लिए आवेदन किया था। इसके बाद जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। नए पेज पर आपको CEN-01/2018 – Click here to view candidates का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद रिजल्ट की पूरी लिस्ट आपके सामने होगी। इसमें कैंडिडेट अपना रौल नंबर चेक कर सकते हैं।

