RRB ALP CBAT Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने असिस्टेंट लोको पायलट (RRB ALP) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 15 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित हुई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से RRBs कुल 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर नियुक्तियां करेंगे।
RRB ALP CBAT Result 2025: परिणाम के बाद क्या है प्रक्रिया ?
परिणाम जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर सूची में जारी किए गए हैं, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ई-कॉल लेटर (E-Call Letter) जारी किया जाएगा, जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम की तारीख, स्थान और समय का विवरण होगा।
उम्मीदवारों को DV के दौरान अपने मूल दस्तावेजों के साथ दो सेट स्वयं-सत्यापित फोटो प्रति (A4 साइज) लानी होगी। सभी निर्देश ईमेल, एसएमएस और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध होंगे।
RRB ALP CBAT Result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करें
स्टेप 1. रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर दिए गए RRB ALP Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. नया पीडीएफ खुलेगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
स्टेप 4. फाइल डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
Direct Link to Check RRB ALP CBAT Result 2025
रिजल्ट के साथ जारी होंगे उम्मीदवारों के कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं और उम्मीदवारों के लिए सीबीएटी स्कोर कार्ड 1 अक्टूबर 2025 को शाम 7 बजे से 15 दिनों तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।
डायरेक्ट लिंक से चेक करें आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2025
[RRB अजमेर रिजल्ट लिंक]
[RRB चेन्नई रिजल्ट लिंक]
[RRB कोलकाता रिजल्ट लिंक]
[RRB तिरुवनंतपुरम रिजल्ट लिंक]
[RRB सिलीगुड़ी रिजल्ट लिंक]