RPSC Sanskrit teacher recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने संस्कृत शिक्षक पदों पर निकाली गई भर्तियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर भर्ती परीक्षा की तारीख देख चेक क सकते हैं। परीक्षा 17 से 20 फरवरी, 2019 तक राजस्थान के जिलों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी जिसमें पहली शिफ्ट 9:30 से शुरू होकर 11:30 बजे तक चलेगी और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2:30 से 3 बजे तक चलेगी।

संस्कृत शिक्षक पदों होने वाली भर्ती परीक्षा को ग्रुप ए और ग्रुप बी में बांटा गया है। पहली परीक्षा 17-18 फरवरी, 2019 को आयोजित होगी, जिसमें जनरल नॉलेज (सामान्य ज्ञान), सोशल साइंस और गणित की परीक्षा होगी। जबकि ग्रुप बी के एग्जाम का आयोजन 19 और 20 फरवरी को किया जा रहा है, इसमें सामान्य ज्ञान, संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी विषयों की परीक्षा ली जाएगी।

बता दें कि आरपीएससी द्वारा संस्कृत शिक्षक पद के लिए आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में कुल 450 अंक होंगे। जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल दो पेपर होंगे। पेपर 1 में 150 अंक होंगे और पेपर 2 में 300 अंकों का होगा। पेपर 1 की अवधि 1.5 घंटे होगी और पेपर 2 की अवधि 3 घंटे होगी। हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट: संस्कृत शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर ‘Exam Date For Sr. Teacher Gr II (Sanskrit Edu.)Exam 2018’ या ‘Subject Wise Exam Date For Sr. Teacher Gr II (Sanskrit Edu.) Exam 2018’ पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही परीक्षा की डेटशीट आपके सामने होंगी। उम्मीदवार यहां से डेटशीट को पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं या भविष्य के लिए डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।