राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और प्रोसेस के जरिए अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।
RPSC RAS Mains 2023 result: कब आयोजित हुई थी आरएएस मेंस परीक्षा 2023 ?
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2023 का आयोजन 20 और 21 जुलाई को किया गया था, जिसे दो दो शिफ्ट में पूरा किया गया था।
RPSC RAS Mains 2023 result: रिजल्ट के बाद क्या है प्रक्रिया ?
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2023 परिणाम जारी होने के बाद अब शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आयोग की तरफ से व्यक्तिगत साक्षात्कार और मौखिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
RPSC RAS Mains 2023 result: इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी होगी खारिज
राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से सभी उम्मीदवारों को निर्देशित किया गया है कि, व्यक्तित्व और मौखिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों में से जो उम्मीदवार नियमों के अनुसार पात्रता शर्तों को पूरा नहीं कर सकेंगे, तो अंतिम परिणाम जारी होने के बाद भी उनकी उम्मीदवारी को खारिज कर दिया जायेगा।
RPSC RAS Mains 2023 result: कहां आयोजित हुई थी आरएएस मेंस परीक्षा 2023 ?
राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 को आयोग द्वारा अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिलो में आयोजित किया गया था।
RPSC RAS Mains 2023 result: क्या रहा आरएएस मेंस परीक्षा 2023 का परिणाम ?
राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 रिजल्ट आने के बाद आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा में 2,168 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
Direct Link to Download RPSC RAS Mains 2023 Result PDF
RPSC RAS Mains 2023 result: आरएएस मेंस रिज्लट की क्या रही कट ऑफ ?
श्रेणी | कट-ऑफ मार्क्स |
सामान्य वर्ग | 262 |
सामान्य वर्ग (एसए) | 254 |
ईडब्ल्यूएस | 262 |
एसी वर्ग | 235 |
एसटी वर्ग | 249 |
एसटी (एसए) | 203.25 |
ओबीसी | 262 |
एमबीसी | 258 |
RPSC RAS Mains 2023 result: रिक्तियों की संख्या
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चलाए गए इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 972 रिक्त पदों को भरना है, जिसके लिए 1 अक्टूबर को राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया था।
RPSC RAS Mains 2023 result: कितने उम्मीदवारों ने दी परीक्षा ?
राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए 6 लाख 96 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण किया था, जबकि 4 लाख 58 हजार उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।