राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की स्कूल लेक्चरर फर्स्ट ग्रेड टीचर की भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज (12 सितंबर 2025) समाप्त हो जाएगी। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से आज रात 12 बजे से पहले-पहले अप्लाई कर सकते हैं।
3 हजार से अधिक हैं रिक्तियां
बता दें कि यह आवेदन प्रक्रिया स्कूल लेक्चरर फर्स्ट ग्रेड टीचर की कुल 3,225 रिक्तियों के लिए 14 अगस्त से शुरू हुई थी। यह भर्ती अभियान स्कूल शिक्षा विभाग में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, कॉमर्स, ज्योग्राफी आदि सहित विभिन्न विषयों के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए चलाया जा रहा है। उम्मीदवारों का चयन दो पेपरों वाली एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। सबसे अधिक रिक्त पद हिंदी विषय में खाली हैं।
किस विषय में कितने पद हैं खाली?
आरपीएससी का लक्ष्य 27 विषयों में स्कूल व्याख्याता (प्रथम श्रेणी शिक्षक) और प्रशिक्षक पदों के लिए कुल 3,225 रिक्तियों को भरना है। सबसे अधिक रिक्तियां हिंदी विषय में हैं। सब्जेक्ट वाइज रिक्तियों की पूरी जानकारी यहां है।
विषय | रिक्त पदों की संख्या |
हिंदी | 710 |
कॉमर्स | 430 |
राजनीति विज्ञान | 330 |
भूगोल | 270 |
अंग्रेज़ी | 307 |
इतिहास | 170 |
क्या चाहिए योग्यता?
अप्लाई करने वाले कैंडिडेट संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट के साथ-साथ बी.एड डिग्री धारक भी होने चाहिए।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
एग्जाम पैटर्न और एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण पेपर I होगा जिसमें 150 मार्क्स के 150 प्रश्न आएंगे। यह परीक्षा 1 घंटा 30 मिनट की होगा। वहीं पेपर II में 300 नंबर के 300 प्रश्न होंगे। यह परीक्षा 3 घंटे की होगा। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए का शुल्क निर्धारित है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट के लिए 400 रुपए का शुल्क निर्धारित है।