RPF Constable Result 2025 Date: आरपीएफ कांस्टेबल परिणाम 2025 जल्द ही जारी किया जा सकता है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कांस्टेबल परीक्षा 2 से 18 मार्च 2025 तक अलग-अलग पालियों में आयोजित की थी। इसके बाद रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 24 मार्च, 2025 को परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी भी अपलोड कर दी थी। आमतौर पर, आरआरबी परीक्षा के एक महीने के भीतर परिणाम घोषित करता है। इस आर्टिकल में हम आपको आरपीएफ कांस्टेबल परिणाम 2025 की लेटेस्ट जानकारी के बारे में बता रहे हैं।
आरपीएफ कांस्टेबल परिणाम 2025: क्या है लेटेस्ट जानकारी
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। परिणाम जारी होने के बाद पास होने वाले कैंडिडेट्स को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परिणाम मई 2025 में घोषित होने की संभावना है। हालांकि यह संभावित तारीख है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीदवार अपना परिणाम आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर देख सकते हैं। यदि आपका स्कोर कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक है तो आपको पीईटी और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
आरपीएफ कांस्टेबल परिणाम 2025 की जांच करने के चरण
यदि आप मार्च 2025 में आयोजित आरपीएफ परीक्षा में शामिल हुए थे, तो अपना परिणाम देखने के लिए इन चरणों का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं
अब आपके सामने “आरपीएफ कांस्टेबल परिणाम 2025” लिंक होगा, उस पर क्लिक करें।
इसके बाद अब रिजल्ट पीडीएफ खोलें।
अपना परिणाम जानने के लिए Ctrl+F दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करें।
जांचें कि क्या आपका नाम और रोल नंबर लिस्ट में है।
पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।