RMS CET Result 2025 Released: राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों की कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए हुए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जाकर यहां बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।

RMS CET Result 2025: कब जारी होंगे कॉल लेटर ?

आरएमएस सीईटी दिसंबर 2024 की प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण साक्षात्कार के लिए कॉल लैटर 28 जनवरी को जारी किए जाएंगे, जिन्हें आधिकारिक वेबसाइट से दोपहर 2 बजे डाउनलोड किया जा सकता है, जिसका डायरेक्ट लिंक यहां दिया जाएगा।

जो अभ्यर्थी सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं और मेरिट सूची में आते हैं, उन्हें निर्दिष्ट राष्ट्रीय सैन्य विद्यालयों में साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। साक्षात्कार दौर के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

RMS CET Result 2025: ऑनलाइन कैसे चेक करें आरएमएस सीईटी दिसंबर 2024 परिणाम

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद CET विंडो में List of Class 6 candidates shortlisted for interview for admission in Rashtriya Military Schools (Academic Session 2025-2026) के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपनी आवश्यकतानुसार कक्षा 6 या कक्षा 9 के साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची खोलें।

स्टेप 4. अपनी श्रेणी के लिए व्यू/डाउनलोड लिंक खोलें।

स्टेप 5. रोल नंबर, आवेदन संख्या या नाम का उपयोग करके परिणाम देखें।

Direct Link to Check RMS CET December 2024 Result

RMS CET Result 2025: किन सैनिक स्कूल में मिलेगा प्रवेश

राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों की कक्षा 6 और 9वीं के लिए आयोजित की गई इस प्रवेश परीक्षा के जरिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए चैल (हिमाचल प्रदेश), अजमेर (राजस्थान), बेलगाम (कर्नाटक), बेंगलुरु (कर्नाटक) और धौलपुर (राजस्थान) में स्थित राष्ट्रीय सैन्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।

RMS CET Result 2025: क्या है आयु सीमा

राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए, अभ्यर्थियों की आयु कट-ऑफ तिथि पर 10-12 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कक्षा 9 के लिए, अभ्यर्थियों की आयु 13-15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा युद्ध में मारे गए कर्मियों के बच्चों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छह महीने की छूट दी जाती है।

RMS CET Result 2025: पात्रता मानदंड

राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र का प्रवेश तिथि से पहले किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 5 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कक्षा 5 में पढ़ने वाले छात्रों को भी परीक्षा देने की अनुमति है। कक्षा 9 के लिए, छात्र का प्रवेश तिथि से पहले किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और छात्र कक्षा 8 में पढ़ रहे हैं, उन्हें भी प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति है।