माना जा रहा है कि मप्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) 12 वीं क्लास का रिजल्ट 10 मई को जारी कर सकता है। 12 वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम 1 मार्च को शुरू हुए थे और 5 अप्रैल तक चले थे। वहीं 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम 2 मार्च को शुरू हुए और 29 मार्च तक चले थे। 12वीं बोर्ड एग्जाम में करीब 6 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हालांकि पहले माना जा रहा था कि एग्जाम परिणाम सिंहस्थ पूरा होने के बाद जारी किया जाएगा।
एग्जाम रिजल्ट mpbse.nic.in. पर जारी होंगे। पिछले साल एग्जाम परिणाम काफी अच्छे आए थे। इस साल भी बेहतर नतीजों की उम्मीद की जा रही है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 1965 में बनाया गया था।