RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) बहुत जल्द लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए बहुत जल्द आरबीएसई 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी करने वाला है, जिसकी तैयारी अपने अंतिम चरण में हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड बोर्ड आज या कल में दोनों कक्षाओं के नतीजों को घोषित करने का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस की तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी।

Rajasthan Board RBSE 5th, 8th, 10th Result 2024 LIVE: Check Here

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और 8 के परिणामों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी करने के साथ ही टॉपर्स के नाम, रैंक, जिलेवार प्रदर्शन, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन जैसे आंकड़ों को भी जारी किया जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद राजस्थान बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र और उनके अभिभावक बच्चों के रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र यहां जानें नतीजों की सबसे सटीक LIVE UPDATE

RBSE 10th Result 2024 Date, Direct Link LIVE: Check Here

Live Updates
08:54 (IST) 24 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: क्या एक साथ जारी होंगे दोनों कक्षा के परिणाम

राजस्थान बोर्ड हर कक्षा के नतीजों को अलग अलग दिन जारी करता है, जिसमें हर बार की तरह इस बार भी 5वीं के नतीजे अलग तारीख और 8वीं के नतीजे अलग तारीख में जारी किए जाएंगे।

21:13 (IST) 23 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: आरबीएसई 8वीं का परिणाम पिछले साल कैसा रहा

आरबीएसई 8वीं परिणाम 2024: पिछले साल, राजस्थान बोर्ड ने 17 मई को आरबीएसई 8वीं परीक्षा के नतीजे घोषित किए थे, जिसमें 13 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। परिणामों में अंक, ग्रेड और क्या छात्र अगली कक्षा के लिए योग्य हैं, दिखाया गया। उत्तीर्ण होने की दर 94.50 प्रतिशत के उच्च स्तर पर थी, परीक्षा में बैठने वाले 13,05,355 छात्रों में से 12,33,702 छात्र सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। छात्र जिले या जन्म तिथि के साथ अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना 8वीं बोर्ड परिणाम 2023 राजस्थान देख सकते हैं।

19:14 (IST) 23 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम 24 से लेकर 25 तक जारी किया जा सकता है। छात्रों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

18:42 (IST) 23 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: शिक्षा मंत्री की ओर से नहीं की जाएगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

राजस्थान बोर्ड की ओर से 5वीं और 8वीं का रिजल्ट हर साल शिक्षा मंत्री के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित किया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार लोकसभा चुनाव के चलते शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाएंगे, इसलिए स्टेट बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की घोषणा करेंगे।

18:23 (IST) 23 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का खत्म होगा इंतजार

राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा के एग्जाम इस साल 4 मई को खत्म हुए थे। 5वीं के एग्जाम के लिए 14.77 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं 8वीं की परीक्षा में 14 लाख बच्चे उपस्थित हुए थे।

17:08 (IST) 23 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें स्टूडेंट्स

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम अगले कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट आने के बाद ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: सबसे पहले छात्र बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं। 

स्टेप 2: इसके बाद Result सेक्शन में राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3: छात्र अपना Roll Number दर्ज करके सबमिट करें।

स्टेप 4: अब छात्र 5वीं या 8वीं की मार्कशीट देख सकते है। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर रख लें।

16:43 (IST) 23 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कब रिजल्ट आने की है संभावना?

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। संभावना है कि 8वीं का रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में आ सकता है। वहीं 5वीं कक्षा का परिणाम जून के पहले हफ्ते में आने की संभावना है।

15:36 (IST) 23 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कॉपी चेकिंग का काम 80 प्रतिशत का काम पूरा हो चुका है

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। आंसरशीट चेक होने का काम तेजी से चल रहा है। लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कुछ जिलों में कॉपी चेकिंग का काम थोड़ा रूका हुआ है। ये काम पूरा होते ही बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

14:01 (IST) 23 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: फेल नहीं होंगे 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स

राजस्थान बोर्ड की ओर से ‘राइट टू एजुकेशन’ एक्ट के मद्देनजर राजस्थान में 5वीं और 8वीं की परीक्षा में किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा।

13:29 (IST) 23 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: शिक्षा मंत्री की नहीं होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

राजस्थान बोर्ड की ओर से 5वीं और 8वीं का रिजल्ट हर साल शिक्षा मंत्री के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित किया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार लोकसभा चुनाव के चलते शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाएंगे, इसलिए स्टेट बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की घोषणा करेंगे।

12:51 (IST) 23 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं/8वीं का रिजल्ट इन स्टेप्स को फॉलो कर करें चेक

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट्स को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

– सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in पर जाएं।

– होमपेज पर 5वीं/8वीं के रिजल्ट से जुड़ा लिंक फ्लैश होगा, उसपर क्लिक करें।

– अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।

– आरबीएसई कक्षा 5वीं/8वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। भविष्य के संदर्भ के लिए आप इसका प्रिंट आउट लेकर भी रख लें।

12:29 (IST) 23 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: 2 सब्जेक्ट में ई ग्रेड मिला तो क्या करना होगा?

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। जिस स्टूडेंट्स को एक या दो सब्जेक्ट में ई ग्रेड मिलता है तो उसे सप्लीमेंट्री एग्जाम के जरिए रिजल्ट सुधारने का मौका मिलेगा। बोर्ड की ओर से सप्लीमेंट्र एग्जाम का शेड्यूल रिजल्ट घोषित करने के बाद ही जारी किया जाएगा।

12:02 (IST) 23 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं में कितने स्टूडेंट्स हुए शामिल

राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा के एग्जाम इस साल 4 मई को खत्म हुए थे। 5वीं के एग्जाम के लिए 14.77 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं 8वीं की परीक्षा में 14 लाख बच्चे पास हुए थे।

10:46 (IST) 23 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे बच्चों के अभिभावकों के लिए एक बड़ा अपडेट ये है कि परिणाम की घोषणा 23 से 25 मई के बीच किए जाने की पूरी संभावना है। रिजल्ट जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट Rajsaladarpan.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

19:57 (IST) 22 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 8वीं का परिणाम देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

छात्रों को अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देखने के लिए राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम लॉगिन विंडो में जरूरी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।

रोल नंबर (जैसा कि प्रवेश पत्र पर अंकित है)

जिले का नाम

जन्म की तारीख

18:42 (IST) 22 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं में कोई छात्र फेल नहीं होगा

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं में कोई भी छात्र फेल नहीं होगा। हालांकि छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक चाहिए होगा।

17:20 (IST) 22 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का परिणाम कैसे देखें

ऑनलाइन कैसे चेक करें परिणाम

सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट या rajsaladarpan.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर उपलब्ध राजस्थान 8वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।

इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

आरबीएसई कक्षा 8वीं का आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

परिणाम को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

16:12 (IST) 22 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: 2023 में कितने छात्रों ने दी 8वीं की परीक्षा ?

पिछले वर्ष यानी 2023 में राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास की परीक्षा में 13 लाख छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी।

15:21 (IST) 22 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: बिना इंटरनेट कैसे देखें आरबीएसई रिजल्ट 2024

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्र बिना इंटरनेट के रिजल्ट इस प्रक्रिया को फॉलो करके देख सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के मैसेज ऐप में जाएं।

स्टेप 2. न्यू मैसेज में जाकर टाइप करें RESULT स्पेस RAJ8 स्पेस ROLL NUMBER

स्टेप 3. इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।

स्टेप 4. कुछ ही सेकंड में आपका परिणाम मोबाइल के इनबॉक्स में आ जाएगा।

14:41 (IST) 22 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें ?

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. लेटेस्ट नोटिफिकेशन में जाकर आरबीएसई कक्षा 5वीं परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब बॉक्स में अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4. अब आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

13:40 (IST) 22 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: इतने छात्रों ने दी इस वर्ष 5वीं की परीक्षा

राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के लिए इस वर्ष 14,59,415 ने रजिस्ट्रेशन किया था लेकिन परीक्षा में उपस्थिति 14,38,190 छात्र ही दर्ज करा सके थे।

12:51 (IST) 22 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कितने छात्रों ने दी 5वीं और 8वीं की परीक्षा ?

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं में इस साल करीब 27 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, 5वीं में कुल 14,59,415 छात्रों ने एडमिशन लिया था लेकिन परीक्षा में सिर्फ 14,38,190 ने ही उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं 8वीं में 12,64,913 से ज्यादा छात्रों ने रजिस्टर किया था जिसमें से 12,52,127 छात्रों ने ही परीक्षा में भाग लिया था।

12:29 (IST) 22 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कहां जारी होंगे आरबीएसई 5वीं, 8वीं के नतीजे ?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और 8 के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा, जिसके बाद आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।