RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Date And Time Kab Aayega LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की है। इस साल 10वीं में 93.03 फीसदी बच्चे पास हुए जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 3 फीसदी ज्यादा है। 2023 में 10वीं का पासिंग प्रतिशत 90.49 फीसदी रहा था। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल आरबीएसई 10वीं की परीक्षा दी थी वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।
RAJASTHAN BOARD 10TH DIRECT RESULT LINK 2024
राजस्थान बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में दौसा जिले की गुड़िया मीणा ने टॉप किया है। उन्हें पूरे 95.17 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं।
RBSE BSER Ajmer 10th Result 2024 Direct Link: Check Here
बता दें कि इस साल आरबीएसई बोर्ड (RBSE Board) ने 10वीं की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च 2024 की अवधि के बीच आयोजित कराई थी। इन परीक्षाओं को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। अगर आप भी राजस्थान बोर्ड के छात्र हैं और कक्षा 10 रिजल्ट 2024 (RBSE Class 10th Result 2024) का इंतजार कर रहे थे तो यहां जानें आरबीएसई रिजल्ट 2024 (RBSE Result 2024) की सबसे तेज और सटीक LIVE UPDATE
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 LIVE: Check Here
RBSE 8th, 10th Result 2024 Direct Link: Check Here
राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को वेबसाइट पर मिलने वाली मार्कशीट प्रोविजन होगी, असली मार्कशीट के लिए उन्हें अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। उससे पहले यहां जान लीजिए कि छात्रों को मार्कशीट पर क्या डिटेल मिलेगी।
बोर्ड का नाम
परिणाम का नाम
अनुक्रमांक
छात्र का नाम
स्कूल/केंद्र का नाम
माता - पिता का नाम
थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्त अंक
विषय के नाम और कोड
उत्तीर्ण होने की स्थिति
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत
कुल प्राप्त अंक
राजस्थान बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल 10,60,751 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे जिसमें से 10,39,895 स्टूडेंट्स ने इस साल 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 9,67,392 बच्चे पास हो गए हैं।
इस बार 10वीं में 5,62,686 लड़के रजिस्टर्ड हुए थे, जिसमें से 5,50,050 ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसमें से 5,09,580 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास कर ली है। वहीं लड़कियों की बात करें तो रजिस्टर्ड लड़कियों की संख्या 4,98,065 थी। इसमें से 4,89,845 ने परीक्षा दी थी और 4,57,812 लड़कियों ने परीक्षा पास कर ली है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं की टॉपर दौसा जिले की गुड़िया मीणा रही हैं। उन्होंने कुल 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। गुड़िया को 600 में से 571 मार्क्स मिले हैं।
गुड़िया का रिजल्ट इस प्रकार है:
हिंदी में 88
अंग्रेजी में 94
साइंस में 96
सामाजिक विज्ञान 95
गणित 98
संस्कृत 100
राजस्थान बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस साल लड़कों के प्रदर्शन में बेहतरीन वृद्धि हुई है। कुल 274522 लड़कों को फर्स्ट डिवीजन मिली है। वहीं 191769 लड़के सेकेंड डिवीजन से पास हुए हैं। थर्ड डिवीजन हासिल करने वाले लड़कों की संख्या 43005 है। सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए 14686 स्टूडेंट्स का नाम है।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव: राजस्थान बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में दौसा जिले की गुड़िया मीणा ने टॉप किया है। गुड़िया को 95.17 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं।
साल 2021 को छोड़ दिया जाए तो राजस्थान बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम ने 2018 के बाद अब तक का सबसे बेहतर पासिंग प्रतिशत हासिल किया है। 2021 में कोविड महामारी के चलते जब परीक्षा नहीं हुई थी तो पासिंग प्रतिशत 99.56 फीसदी रहा था। इस बार 93.04 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 2018 के बाद से अब तक के पासिंग प्रतिशत पर एक नजर-
2024- 93.04 प्रतिशत
2023- 90.49 प्रतिशत
2022- 82.89 प्रतिशत
2021- 99.56 प्रतिशत
2020- 80.63 प्रतिशत
2019- 79.9 प्रतिशत
2018- 79.86 प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी थी वह बिना इंटरनेट के भी परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के SMS बॉक्स में जाएं।
- वहां RJ10 रोल नंबर टाइप करें।
- इस संदेश को 5676750 या 56263 पर भेज दीजिए।
- इसके बाद आपके उसी नंबर पर परिणाम भेज दिया जाएगा।
आरबीएसई की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in डाउन हो गई है। वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक कर पाएंगे, लेकिन अगर आप भी वेबसाइट में दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो SMS के जरिए अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में वेबसाइट पर भी एक्टिव हो जाएगा। उसके बाद परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1 - सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर ‘RBSE कक्षा 10 परीक्षा परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - जो नई विंडो खुलेगी वहां पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4 - इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5 - भविष्य के संदर्भ के लिए इसका स्क्रीनशॉट ले लें।
राजस्थान बोर्ड के प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंच चुके हैं। बस थोड़ी ही देर में पीसी शुरू होगी और 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लिंक एक्टिव हो जाएगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अब बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है। बोर्ड के अधिकारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा करेंगे। उसके बाद रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। फिर परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स रोल नंबर का इस्तेमाल अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम घोषित होने के बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने अंक पत्र की जांच करने के लिए अपने रोल नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2024 मार्कशीट में बोर्ड परीक्षा में छात्र के प्रदर्शन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। आरबीएसई राजस्थान कक्षा 10 परिणाम 2024 की मार्कशीट पर उल्लिखित कुछ विवरण शामिल हैं।
- परीक्षा का नाम (आरबीएसई 10वीं)
- रोल नंबर
- विषय
-माता-पिता का नाम
-स्कूल के नाम
-विषयवार अंक
-ग्रेड
-कुल मार्क
-प्रतिशत सुरक्षित
-योग्यता स्थिति/समग्र ग्रेड
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद विद्यार्थियों के पास बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट देखने का विकल्प होगा। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।
- वहां पर RJ10 रोल नंबर टाइप करें।
- इस संदेश को 5676750 और 56263 पर भेज दें।
- बोर्ड के द्वारा रिजल्ट की घोषणा हो जाने के बाद उसी नंबर पर आपका स्कोरकार्ड भेज दिया जाएगा।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
नई विंडो में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने होगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट कर रख लें।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। पिछले साल 90 फीसदी से अधिक बच्चे पास हुए थे। 2023 में 4,21,748 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए थे। वहीं 3,77,345 बच्चों को सेकेंड डिवीजन मिली थी। वहीं 1.43 लाख के करीब बच्चे थर्ड डिवीजन से पास हुए थे।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 10वीं का पिछले 6 साल का परिणाम
2023 में 90.49 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
2022 में 82.89 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
2021 में 10वीं का पासिंग प्रतिशत 99.56 फीसदी था।
2020 में 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 80.64 फीसदी था।
2019 में 79.85 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
2018 में 79.86 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की थी।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी हो रहा है। शाम पांच बजे बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। उस मार्कशीट में विद्यार्थियों को नीचे दी गई जानकारी मिलेगी।
- परीक्षा का नाम (आरबीएसई 10वीं)
- रोल नंबर
- सब्जेक्ट
- माता-पिता का नाम
- स्कूल का नाम
- विषयवार अंक
- ग्रेड
- कुल अंक
- प्राप्त प्रतिशत
- योग्यता स्थिति/समग्र ग्रेड
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आने के बाद अगर कोई विद्यार्थी कम से कम दो सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत मार्क्स नहीं ला पाता है तो उसे सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठना होगा। ऐसे स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट की श्रेणी में आएंगे। सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल आज ही जारी किया जाएगा।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- स्टूडेंट्स सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
- राजस्थान बोर्ड एग्जाम पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। अब इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।
इस साल 10वीं कक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। एग्जाम 7 मार्च से 30 मार्च तक हुए थे। आज प्रवेशिका का रिजल्ट भी जारी होगा। इसमें 7 हजार 63 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं में पिछले 6 साल का पासिंग प्रतिशत देखेंगे तो 2018 और 2019 में सबसे कम प्रतिशत रहा था।
2023 में 90.49 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
2022 में 82.89 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
2021 में 10वीं का पासिंग प्रतिशत 99.56 फीसदी था।
2020 में 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 80.64 फीसदी था।
2019 में 79.85 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
2018 में 79.86 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की थी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे। इस बार 10वीं का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। 2023 में 1 जून को रिजल्ट की घोषणा हुई थी। पिछले 90.49 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम 29 मई 2024, बुधवार को जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शाम पांच बजे करेंगे। इस साल 10 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड की परीक्षा दी थी।