RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 Date : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को सफलतापूर्वक आयोजित करने के बाद अब युद्धस्तर पर नतीजों को जारी करने की तैयारी की जा रही है और लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 को इसी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा और इस पीसी में नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम और रैंक, जिलेवार परिणाम, जेंडर वाइज रिजल्ट, कंपार्टमेंट एग्जाम की तारीखों को भी जारी किया जाएगा।

Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 Today LIVE: Check Marks Here

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद इसी वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इस वर्ष आरबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 7 से 30 मार्च 2024 और आरबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित की गई थीं। आरबीएसई रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे छात्र और अभिभावक यहां जानें नतीजों की लेटेस्ट LIVE UPDATE

Live Updates
10:21 (IST) 13 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: महीने के अंत में आ सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का परीक्षा परिणाम पहले जारी करेगा। माना जा रहा है कि अभी कॉपियों की चेकिंग का काम चल रहा है। जैसे ही कॉपी पूरी तरह से चेक हो जाएंगी रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि 12वीं और 10वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी हो सकता है।

09:02 (IST) 13 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: चुनाव में ड्यूटी के चलते हो रही रिजल्ट में देरी

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की संभावना है। राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट 15-20 मई के बीच आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 10वीं और 12वीं का रिजल्ट उसके बाद जारी हो सकता है। चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी के चलते इस बार रिजल्ट में देरी हो रही है।

18:04 (IST) 12 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए

आरबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। प्रैक्टिकल और थ्योरी के अंक अलग-अलग गिने जाते हैं इसलिए प्रति विषय 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।

17:14 (IST) 12 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम कैसे देखें

अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो छात्र एसएमएस का विकल्प भी चुन सकते हैं। एसएमएस के जरिए से आरबीएसई परिणाम की जांच करने के लिए अपना एसएमएस ऐप खोलें और "RAJ12" टाइप करें। इसके बाद एक स्पेस और अपना रोल नंबर डालें और 56263 पर एसएमएस भेजें। परिणाम घोषित होते ही आपको प्राप्त हो जाएगा।

16:30 (IST) 12 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड परिणाम कैसे देखें, यहां है हर स्टेप

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम कैसे देखें-

आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं

होमपेज पर आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 के लिंक को सेलेक्ट करें

जरूरी जानकारी दर्ज करें

आरबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2024 पर दिखाई देगा

परिणाम को डाउनलोड कर इसे सेव कर लें और प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें

15:21 (IST) 12 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड परिणाम को लेकर जारी होगा नोटिफिकेशन

राजस्थान बोर्ड परिणाम को लेकर किसी भी वक्त नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट और जनसत्ता एजुकेशन सेक्शन चेक करते रहें। हम आपको लेटेस्ट जानकारी दे रहे हैं।

14:40 (IST) 12 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद घोषित होंगे परिणाम

आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024: आरबीएसई दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। सम्मेलन में आरबीएसई अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के अलावा बोर्ड टॉपर्स के नाम और उत्तीर्ण प्रतिशत का खुलासा करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, राज्य शिक्षा बोर्ड परिणाम लिंक सक्रिय करेगा।

13:37 (IST) 12 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड पहले जारी करेगा 12वीं साइंस का रिजल्ट

बीएसईआर कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 8 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं। परीक्षा 29 फरवरी, 2024 से 04 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड पहले विज्ञान और वाणिज्य के लिए आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 घोषित करेगा और फिर आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 कला परिणाम घोषित करेगा।

12:31 (IST) 12 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे जल्द होंगे जारी

राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 तिथि लाइव: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर आरबीएसई 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य के परिणाम जारी करेगा। साइंस और कॉमर्स के नतीजे मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद है, हालांकि बोर्ड ने अभी तक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।

11:00 (IST) 12 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी करेगा परिणाम

परंपरा के अनुसार, आरबीएसई दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। सम्मेलन में आरबीएसई अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के अलावा बोर्ड टॉपर्स के नाम और उत्तीर्ण प्रतिशत का खुलासा करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, राज्य शिक्षा बोर्ड परिणाम लिंक सक्रिय करेगा।

09:51 (IST) 12 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम जानिए कब होगा जारी

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम जारी होने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस सप्ताह में 15 मई को रिजल्ट जारी किया जा सकता है। छात्रों को आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार है।

18:42 (IST) 11 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड परिणाम कब होंगे जारी, जारी होने वाला है नोटिफिकेशन

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम जल्द जारी किया जा सकता है। माना जा रहै कि इस हफ्ते नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

17:11 (IST) 11 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: कहां चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जारी किया जा सकता है।

15:32 (IST) 11 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम इस दिन को हा सकता है जारी

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम 15 मई को जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। हालांकि बोर्ड की तरफ से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

14:01 (IST) 11 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान 10वीं 12वीं के अलावा 5वीं 8वीं के रिजल्ट इंतजार

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम के साथ ही 5वीं और 8वीं के छात्रों को भी अपने परिणाम का इंतजार है।

12:41 (IST) 11 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: कब जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे आने वाले सप्ताह में जारी हो सकते हैं। जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

19:23 (IST) 10 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम कब होंगे जारी

रास्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम अगले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। परिणाम को लेकर किसी भी वक्त नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

18:08 (IST) 10 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड को लेकर किसी भी वक्त जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम को लेकर माना जा रहा है कि किसी भी वक्त नोटिफिकेश जारी किया जा सकता है।

16:30 (IST) 10 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की जांच

राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं, 12वीं परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है, जिसके बाद नंबर्स के आधार पर टॉपर्स की वेरिफिकेशन की प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है, जो अपने अंतिम चरण में है।

15:02 (IST) 10 May 2024
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: मार्कशीट पर मिलेगी यह जानकारी

आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम 2024 में छात्रों को मिलने वाली मार्कशीट पर यह जानकारी दर्ज मिलेगी।

  • छात्र का नाम
  • जन्म की तारीख
  • कक्षा
  • बोर्ड का नाम
  • स्ट्रीम (कक्षा 12वीं)
  • बोर्ड रोल नंबर
  • कोड के साथ विषय
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • प्रत्येक विषय में प्रैक्टिकल
  • पंजीकरण संख्या
  • परिणाम की स्थिति
  • 13:24 (IST) 10 May 2024
    RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: आरबीएसई रिजल्ट देखने की ऑफिशियल वेबसाइट

    राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र, नतीजे जारी होने के बाद इन सरकारी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    rajresults.nic.in

    rajeduboard.rajathan.gov.in

    rajsthan.indiaresults.com