Rajasthan Board Date Sheet 2025 Class 9th, 10th, 11th and 12th: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (RBSE) ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा (Half Yearly Exam) की समय-सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, ये परीक्षाएं 20 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी। तो देर न करते हुए जान लीजिए किस कक्षा की परीक्षा किन तारीखों में आयोजित होगी।

RBSE Datesheet 2025: परीक्षा की मुख्य तिथियां

कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं: 20 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक।

कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं: 20 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक।

23 और 30 नवंबर को परीक्षा अवकाश रहेगा।

RBSE Datesheet 2025: परीक्षा का समय

कक्षा 9वीं: सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक (पहली शिफ्ट)

कक्षा 10वीं: दोपहर 1:15 से शाम 4:30 बजे तक (दूसरी शिफ्ट)

कक्षा 11वीं और 12वीं: विषय के अनुसार दोनों शिफ्टों में परीक्षा

RBSE Datesheet 2025: सिलेबस का प्रतिशत

कक्षा 9वीं और 11वीं: परीक्षा 70% सिलेबस पर आधारित होगी।

कक्षा 10वीं और 12वीं: परीक्षा पूरे 100% सिलेबस पर ली जाएगी।

महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा तिथियां

RBSE Datesheet 2025: कक्षा 9वीं

20 नवंबर – अंग्रेजी

21 नवंबर – विज्ञान

22 नवंबर – हिंदी

24 नवंबर – सामाजिक विज्ञान

27 नवंबर – गणित

28 नवंबर – स्वास्थ्य शिक्षा / शारीरिक शिक्षा

29 नवंबर – सूचना एवं प्रौद्योगिकी

RBSE Datesheet 2025: कक्षा 10वीं

विषय क्रम कक्षा 9 के समान रहेगा, लेकिन दूसरी शिफ्ट में परीक्षा होगी।

RBSE Datesheet 2025: कक्षा 11वीं और 12वीं

20 नवंबर – अंग्रेजी

21 नवंबर – विज्ञान / वाणिज्य / कला संकाय के अनुसार विषय

22 नवंबर – हिंदी साहित्य / वैकल्पिक विषय

RBSE Datesheet 2025: परीक्षा सुरक्षा और प्रबंधन

राजस्थान शिक्षा विभाग ने परीक्षा सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं, जिसके तहत सभी परीक्षा पेपर पुलिस थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे और स्कूलों में रात्रि के समय एक कर्मचारी की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी।