RBSE Class 5th, 8th Result 2024, Rajasthan Board Shala Darpan 5th, 8th Result 2024 Date and Time Kab Aayega: राजस्थान शिक्षा निदेशालय द्वारा कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षाओं को सफलतापूर्वक आयोजित करने के बाद अब नतीजों को जारी करने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, 28 से 30 मई के बीच 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणामों को जारी किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद इन दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in, rajresults.nic.in पर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करने के बाद नतीजों की जांच कर सकते हैं।

RBSE 5th Result Direct Link | RBSE 8th Result Direct Link

इस वर्ष, राजस्थान बोर्ड ने लोकसभा चुनाव के कारण आरबीएसई कक्षा 5 2024 परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया था, जिसके बाद राजस्थान बोर्ड ने 30 अप्रैल से 4 मई 2024 तक आरबीएसई परीक्षाएं आयोजित की, जो मूल रूप से 15 अप्रैल से शुरू होने वाली थीं। बोर्ड ने कक्षा 5 की परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक एक पाली में आयोजित कीं।

RBSE Rajasthan Board 8th, 10th Result 2024 Today Direct Link LIVE: Check Here

आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी होने के बाद स्कोर कार्ड की जांच करने के लिए छात्रों को राजस्थान बोर्ड रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। अगर आपके बच्चे ने भी राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं दी है, तो यहां जान लीजिए इन दोनों कक्षाओं के नतीजों की सबसे तेज और सटीक LIVE UPDATE

Live Updates
08:49 (IST) 30 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कब, कहां और कैसे जारी होंगे नतीजे

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजों को आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा और नतीजों के लिए आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस शिक्षा विभाग के मुख्यालय में आयोजित की जाेगी।

19:25 (IST) 29 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम जल्द होगा जारी

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, रिजल्ट कल दोपहर तीन बजे जारी कर दिया जाएगा। परिणाम जारी किए जाने के बाद छात्र या उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और education.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

19:13 (IST) 29 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का परिणाम कैसे चेक करें

स्टेप 1: छात्र सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट से जुड़ा लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: छात्र अपना Roll Number दर्ज करके सबमिट करें।

स्टेप 4: अब छात्र 5वीं या 8वीं की मार्कशीट देख सकते है।

स्टेप 5: छात्र RBSE 5वीं-8वीं रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

19:05 (IST) 29 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम को लेकर ये है लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कल दिन में तीन बजे जारी किया जाएगा। बता दें कि आज 10वीं का परिणाम जारी किया गया है। जिसमें 90.03 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

18:45 (IST) 29 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: छात्र अपना परिणाम यहां डायरेक्ट देखें

परिणाम घोषित होने के बाद इन दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in, rajresults.nic.in पर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करने के बाद नतीजों की जांच कर सकते हैं।

15:53 (IST) 29 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: आज जारी हो रहा है 10वीं कक्षा का परिणाम

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड आज यानी 29 मई के दिन आरबीएसई 10वीं के नतीजों को शाम 5 बजे जारी करेगा।

15:26 (IST) 29 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कैसे जारी होंगे आरबीएसई 5वीं और 8वीं के नतीजे ?

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजों को 12वीं और 10वीं की तरह ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा।

14:11 (IST) 29 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कैसे देखें रिजल्ट

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करें।

स्‍टेप 1: राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in पर जाएं।

स्‍टेप 2: होमपेज पर मौजूद रिजल्‍ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।

स्‍टेप 3: लिंक ओपन होने के बाद कक्षा 5वीं या कक्षा 8वीं का विकल्‍प चुनें।

स्‍टेप 4: विकल्प चुनने के बाद रोल नंबर दर्ज करें और कैप्‍चा भरकर सबमिट करें।

स्टेप 5: अब रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर खुल जाएगा, जिसकी जांच करें और डाउनलोड करें।

13:43 (IST) 29 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कितने बजे जारी होंगे परिणाम

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड ने 5वीं, 8वीं के नतीजे जारी करने के टाइम को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच नतीजों की घोषणा की जा सकती है।

13:23 (IST) 29 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: इतने लाख छात्रों को है आरबीएसई 5वीं, 8वीं के नतीजों का इंतजार

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: इस साल राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 12.50 लाख और 5वीं कक्षा की परीक्षा में 14.37 लाख छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई है।

13:12 (IST) 29 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कहां देख सकेंगे राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम ?

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां छात्र रिजल्ट लिंक में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके नतीजों की जांच कर सकेंगे।

12:37 (IST) 29 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कब जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के नतीजे ?

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 5 प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता परीक्षा 2024 और कक्षा 8 प्रारंभिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा परिणामों को कल यानी 30 मई 2024 के दिन जारी किया जाएगा।

10:03 (IST) 29 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड कब जारी करेगा कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 29 मई को 10वीं परिणाम घोषित करने जा रहा है, जिसके दो दिन बाद कक्षा 5 और 8 के नतीजों को जारी करने का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

20:40 (IST) 28 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम कब होगा जारी

राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जल्द जारी होगा। नोटिफिकेशन किसी भी वक्त आ सकता है। माना जा रहा है कि परिणाम 31 मई तक जारी कर दिए जाएंगे।

19:10 (IST) 28 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिडल्ट को लेकर जारी होगा परिणाम

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की तारीख को लेकर किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। छात्रों से आग्रह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और जनसत्ता एजुकेशन सेक्शन चेक करते रहें। हम तुरंत लेटेस्ट अपडेट जारी करते हैं।

18:19 (IST) 28 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का परिणाम यहां देखें डायरेक्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in को एक्टिव कर दिया जाएगा।

16:54 (IST) 28 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कैसे और कहां चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आप उसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर RBSE 5th/8th Result 2024 लिखा होगा उस पर क्लिक करें।

इसके बाद जो पेज खुलेगा वहां अपनी जानकारी दर्ज करें और फिर सबमिट करें।

राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

15:16 (IST) 28 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: पहले 5वीं का रिजल्ट होगा जारी

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट पहले जारी करेगा। उसके 1 दिन बाद 8वीं का परिणाम जारी किया जाएगा और यह दोनों रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में आने की संभावना है।

14:01 (IST) 28 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: ऑनलाइन डाउनलोड करें प्रोविजनल मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होगा। एकबार परिणाम जारी हो जाने के बाद बच्चों के अभिभावक rajeduboard.rajasthan.gov.in से एक प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजनल मार्कशीट सिर्फ और सिर्फ स्कूल से ही प्राप्त होगी।

12:53 (IST) 28 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: बोर्ड के अधिकारी करेंगे रिजल्ट की घोषणा

राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल आरबीएसई कक्षा 8 के परिणाम 17 मई, 2023 के दिन दोपहर 1 बजे घोषित किए थे। इन परिणामों को राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किया गया था, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के चलते ऐसा नहीं होगा। परिणाम की घोषणा बोर्ड के अधिकारी ही करेंगे।

11:14 (IST) 28 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: जून के पहले हफ्ते में आ सकता है रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद बच्चों के अभिभावक इन वेबसाइट्स पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से 5वीं-8वीं का रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है।

rajshaladarpan.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic

10:06 (IST) 28 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: एसएमएस के जरिए ऐसे देखें परिणाम

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी परिणाम देख सकते हैं। यह सुविधा उस समय बहुत काम आएगी जब साइट क्रैश या फिर डाउन होगी। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना है।

– सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के SMS बॉक्स में जाएं।

– फिर वहां “RBSE5 Roll Number” टाइप करें।

– इस मैसेज को 5676750 पर भेज दें।

– रिजल्ट जारी होने के बाद आपको उसी नंबर पर आपका स्कोरकार्ड भेज दिया जाएगा।

09:43 (IST) 28 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: पिछले साल 17 मई को आया था 8वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ने 2023 में 8वीं का रिजल्ट 17 मई को जारी किया था। पिछले साल 94.50 फीसदी स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हो गए थे। इस बार परिणाम और बेहतर जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

09:00 (IST) 28 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: पिछले साल कब जारी हुए थे नतीजे

आरबीएसई क्लास 5वीं और 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल आरबीएसई कक्षा 8 के परिणाम 17 मई, 2023 के दिन दोपहर 1 बजे घोषित किए थे। इन परिणामों को राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किया गया था।

08:45 (IST) 28 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कब और कैसे जारी होंगे नतीजे

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट को लेकर आई लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीएसई अगले दो दिनों में कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम जारी कर सकता है।

18:05 (IST) 27 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: स्कूल से ही मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट आ जाने के बाद बच्चों के पैरेंट्स ऑनलाइन रिजल्ट देखा पाएंगे। साथ ही एक मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रोविजनल मार्कशीट होगी। ओरिजनल मार्कशीट केवल संबंधित स्कूल से ही प्राप्त होगी। ओरिजिनल मार्कशीट नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड आपके स्कूल में भेज देगा।

17:48 (IST) 27 May 2024
RBSE Class 5th, 8th Result 2024 LIVE: बोर्ड के सचिव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेंगे रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट अगले कुछ दिन में जारी होने की पूरी संभावना है। बोर्ड के सचिव प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा करेंगे। रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर स्टूडेंट्स या उनके अभिभावक स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

16:52 (IST) 27 May 2024
RBSE Class 5th, 8th Result 2024 LIVE: किसी कक्षा के परिणाम पहले जारी होंगे ?

आरबीएसई क्लास 5वीं और 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, पहले कक्षा 5 के परिणाम जारी किए जाएंगे, जिसके एक दिन बाद कक्षा 8 के परिणामों को घोषित किया जाएगा।

15:22 (IST) 27 May 2024
RBSE Class 5th, 8th Result 2024 LIVE: कैसे जांचें राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम

आरबीएसई क्लास 5वीं और 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं की परीक्षा दे चुके छात्र इस प्रक्रिया के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

स्टेप 1: आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट – rajsaladarpan.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

13:58 (IST) 27 May 2024
RBSE Class 5th, 8th Result 2024 LIVE: कब हुई थी परीक्षाएं

आरबीएसई क्लास 5वीं और 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 28 मार्च से 4 अप्रैल 2024 के बीच किया गया था, जिसमें 12 लाख से ज्यादा छात्रों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।