Rajasthan 5vi Board Result 2025, RBSE 5th Result 2025 at rajshaladarpan.rajasthan.gov.in LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 घोषित हो गया है अब छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in और rajpsp.nic.in के साथ-साथ Jansatta.com/education पर दिए गए 5th Class Result Direct Link पर जाकर भी बस रोल नंबर और नाम दर्ज करके अपना राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
सिर्फ एक SMS से मिलेगा आरबीएसई 5वीं क्लास रिजल्ट 2025, लिंक पर क्लिक करें
राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास रिजल्ट 2025 को राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा संकुल, जयपुर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ऑनलाइन जारी किया है, जिसमें कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट, जिलेवार प्रदर्शन जैसी जानकारियों को भी साझा किया गया है।
इस साल राजस्थान बोर्ड द्वारा 5वीं क्लास की अंतिम परीक्षाओं का आयोजन 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक किया गया है, जिसमें राज्य के करीब 14 लाख छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। 5वीं क्लास बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्र, यहां जान सकते हैं है राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास रिजल्ट स्कोरकार्ड से लेकर टॉपर्स तक की पूरी जानकारी।
राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। राज्य में इस साल 97.47 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पास हुए छात्रों को बधाई दी है।
जैक 12वीं परिणाम 2025 की जांच करने के लिए छात्रों को अपना हॉल टिकट संभाल कर रखना होगा।
यदि आधिकारिक वेबसाइट नहीं खुलती है तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।
वे अपना जेएसी 12वीं परिणाम 2025 एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा में जो स्टूडेंट फेल हो गए हैं उन्हें अपना रिजल्ट सुधारने का एक मौका मिलेगा। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम कंडक्ट कराएगा जो कि अगस्त में होंगे।
राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए छात्रों को rajshaladarpan.rajasthan.gov.in और rajpsp.nic.in पर जाना होगा, जहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।
आरबीएसई 5वीं परीक्षा 2025 में उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत वाले शीर्ष 5 जिलों में शामिल हैं:
1. दौसा
2. प्रतापगढ़
3. डूंगरपुर
4. सीकर
5. अजमेर
इस वर्ष के आरबीएसई 5वीं परिणाम 2025 में लड़कियों ने थोड़ा अधिक पास प्रतिशत प्राप्त किया। लिंग के अनुसार डेटा यहाँ देखें
कुल पंजीकृत लड़के: 6,96,439
कुल पंजीकृत लड़कियाँ: 6,33,751
उत्तीर्ण लड़कों की संख्या और प्रतिशत: 6,77,550 (97.29%)
उत्तीर्ण लड़कियों की संख्या और प्रतिशत: 6,18,945 (97.66%)
आरबीएसई 5वीं कक्षा की परीक्षा 2025 में सबसे कम पास प्रतिशत वाले जिले नीचे दिए गए हैं।
धौलपुर
जोधपुर
जालोर
बीकानेर
जैसलमेर
राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास रिजल्ट 2025 जारी हो चुका है और इस बार लड़कियों ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। सामने आए आकंड़ों के अनुसार, इस साल कक्षा 5वीं रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.66 प्रतिशत रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत इस साल 97.29 प्रतिशत आया है।
राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्रों को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक करने में परेशानी आ रही है, जिसमें छात्र का रोन नंबर अमान्य या कोई विवरण उपलब्ध नहीं दिखा रहा है।
नहीं, राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास रिजल्ट 2025 की टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा।
इस साल राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास में कुल 13 लाख 23 हजार 190 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 12 लाख, 96 हजार 495 छात्रों को सफलता मिली है।
इस साल राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट जारी होने के बाद सामने आए नतीजों के अनुसार, इस साल का कुल पास प्रतिशत 97.46 प्रतिशत रहा है।
इन आधिकारिक वेबसाइटों पर चेक करें 5वीं क्लास रिजल्ट
वेबसाइट 1. rajshaladarpan.nic.in
वेबसाइट 2. rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
वेबसाइट 3. rajpsp.nic.in
वेबसाइट 4. rajresults.nic.in
वेबसाइट 5. rajeduboard.rajasthan.gov.in
1. RBSE की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in और rajpsp.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध ‘रिजल्ट 2025’ अधिसूचना पर क्लिक करें।
3. सामने खुले नए टैब पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नाम और रोल नंबर दर्ज करें।
4. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
5. रिजल्ट की जांच करें और डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए छात्रों को rajshaladarpan.rajasthan.gov.in और rajpsp.nic.in पर जाना होगा, जहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 को राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी कर दिया है, जिसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक यहां मिलेगा।