RBSE BSER 10th Result 2021, Rajasthan Board Ajmer 10th Result 2021 LIVE Updates: Rajasthan Board, RBSE 10th Result 2021 आज 30 जुलाई को जारी कर दिया गया है। जिन स्टूडेंट्स ने राजस्थान बोर्ड 10वीं में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा रिजल्ट थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर भी चेक किए जा सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं में इस बार करीब 13 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। रिजल्ट की घोषणा राजस्थान बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली ने की।
RBSE 10th Result 2021 Direct Link
आरबीएसई कक्षा 10 परीक्षा पास करने के लिए छह विषयों में से प्रत्येक में और कुल मिलाकर 33 फीसदी मार्क्स होने जरूरी हैं। प्रत्येक विषय के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के नंबरों को मिलाकर पासिंग मार्क्स पर विचार किया जाएगा। हालांकि, इस साल राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई 10 वीं के रिजल्ट की गणना आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर की जा रही है, इसलिए सभी नंबरों पर विचार किया जाएगा। अधिक जानकारी rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
RBSE 10th Result 2021 :Check here
राजस्थान बोर्ड के छात्रों का मूल्यांकन के लिए 8वीं बोर्ड परीक्षा 2019 को 45 प्रतिशत वेटेज दिया गया, कक्षा 9 में प्राप्त अंकों के लिए 25 प्रतिशत और कक्षा 10 में प्राप्त अंकों को 10 प्रतिशत वेटेज दिया गया।
राजस्थान बोर्ड 45:25:10 फॉर्मूले के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन करेगा। 8वीं बोर्ड परीक्षा 2019 को 45 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा, कक्षा 9 में प्राप्त अंकों के लिए 25 प्रतिशत और कक्षा 10 में प्राप्त अंकों को 10 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
आरबीएसई प्रमुख डीपी जारोली ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने अंक rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।
जो छात्र अपने राजस्थान बोर्ड 10 वीं के परिणाम से असंतुष्ट रहते हैं और अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हैं, उन्हें वैकल्पिक परीक्षा के माध्यम से ऐसा करने का मौका मिलेगा।
आरबीएसई कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 12,55,385 छात्र उपस्थित हुए। जिसमें से 12,50,833 छात्र पास हुए हैं।
राजस्थान बोर्ड के छात्रों का मूल्यांकन के लिए 8वीं बोर्ड परीक्षा 2019 को 45 प्रतिशत वेटेज दिया गया, कक्षा 9 में प्राप्त अंकों के लिए 25 प्रतिशत और कक्षा 10 में प्राप्त अंकों को 10 प्रतिशत वेटेज दिया गया।
इस साल राज्य में कक्षा 10 की परीक्षाएं COVID-19 की दूसरी लहर के कारण रद्द कर दी गई थीं। परीक्षाएं पहले 18 अप्रैल, 2021 को शुरू होने वाली थीं, लेकिन बाद में स्थगित कर दी गईं और अंततः छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रद्द कर दी गईं।
राजस्थान माध्यमिक विद्यालय बोर्ड (आरबीएसई) के अध्यक्ष डीपी जारोली ने 12.55 लाख से अधिक छात्रों के लिए कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए। जिनमें से 99.56 फीसदी ने परीक्षा पास की है। यह पिछले साल की तुलना में लगभग 19% अधिक है।
आरबीएसई के अध्यक्ष डीपी जारोली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2021 की घोषणा कि। ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो गया है।
राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए है। हालांकि, rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिवेट नहीं हैं।
राजस्थान बोर्ड 45:25:10 फॉर्मूले के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन करेगा। 8वीं बोर्ड परीक्षा 2019 को 45 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा, कक्षा 9 में प्राप्त अंकों के लिए 25 प्रतिशत और कक्षा 10 में प्राप्त अंकों को 10 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड ने आज शाम 4 बजे परिणाम घोषित किया जाना था। हालाँकि, rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिवेट नहीं हैं।
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर देख सकते हैं। स्कोर देखने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड को संभाल कर रखना होगा।
इस साल राज्य में कक्षा 10 की परीक्षाएं COVID-19 की दूसरी लहर के कारण रद्द कर दी गई थीं। परीक्षाएं पहले 18 अप्रैल, 2021 को शुरू होने वाली थीं, लेकिन बाद में स्थगित कर दी गईं और अंततः छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रद्द कर दी गईं।
आरबीएसई के अध्यक्ष डीपी जारोली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2021 की घोषणा करेंगे। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद परिणाम लिंक सक्रिय हो जाएगा।
2020 में, राजस्थान बोर्ड उन कुछ बोर्डों में शामिल था, जिन्होंने सभी परीक्षाओं के आधार पर परिणाम घोषित किया था। जबकि अधिकांश राज्य बोर्डों ने अपनी परीक्षा रद्द कर दी थी, आरबीएसई ने कड़ी सुरक्षा के बीच लंबित पेपर आयोजित किए थे।
- rajeduboard.rajasthan.gov.in,
- rajresults.nic.in,
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 2021 जल्द घोषित करेगा। नतीजे आज शाम 4 बजे घोषित होने वाले हैं। इंतजार कर रहे छात्र मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जा सकते हैं।
12वीं का रिजल्ट 99 प्रतिशत से अधिक रहा है। साइंस में 99.48 फीसदी, आर्ट्स में 99.19 फीसदी और कॉमर्स में 99.73 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट भी रिकॉर्ड तोड़ रहेगा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 10 के परिणामों के लिए मार्किंग स्कीम की घोषणा की। घोषणा के अनुसार, परिणाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा उपयोग किए जा रहे मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर तैयार किए जाएंगे।
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: “माध्यमिक (कक्षा 10) परीक्षा 2021 रिजल्ट” टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉग इन करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या,
स्टेप 4: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा
इस साल राज्य में कक्षा 10 की परीक्षाएं COVID-19 की दूसरी लहर के कारण रद्द कर दी गई थीं। परीक्षाएं पहले 18 अप्रैल, 2021 को शुरू होने वाली थीं, लेकिन बाद में स्थगित कर दी गईं और अंततः छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रद्द कर दी गईं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं के परिणाम 2021 घोषित करेगा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कुछ दिनों पहले पहली बार 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया था। अब इसी सप्ताह 10वीं का रिजल्ट भी जारी किया जा रहा है। यह पहला मौका होगा जब एक सप्ताह में बोर्ड 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर रहा है।
राजस्थान बोर्ड अजमेर ऑफिस में रिजल्ट जारी करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने 12वीं के नतीजों की घोषणा की थी। जबकि आज राजस्थान बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली द्वारा नतीजों की घोषणा की जाएगी।