20 August, Rajiv Gandhi Birthday, Sadbhavana Diwas 2019: भारत के इतिहास में 20 अगस्त का दिन बेहद खास है। भारत के 9वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म आज ही के दिन साल 1944 में हुआ था। राजीव गांधी अपनी मां (इंदिरा गांधी) की हत्या के बाद भारत के प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री के तौर पर इनका कार्यकाल बहुत लंबा नहीं रहा। परंतु पांच वर्ष के कार्यकाल में भी इन्होंने देश के लिए कई बड़े काम किए। यही कारण है कि राजीव गांधी को ‘आधुनिक भारत का शिल्पकार’ कहा जाता है। दरअसल राजीव गांधी ने देश में तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दिया। इसके तहत इन्होंने कंप्यूटर के व्यापक प्रयोग पर जोर डाला। भारत में कंप्यूटर प्रणाली को स्थापित करने के लिए इन्हें कई प्रकार के विरोधों और आरोपों को भी झेलना पड़ा। 20 अगस्त के दिन को सद्भावना दिवस के रूप में हर साल भारत में मनाया जाता है। इसे समरसता दिवस और राजीव गाँधी अक्षय ऊर्जा दिवस के तौर पर भी जाना जाता है। ये दिवस खासतौर पर भारत के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की याद में मनाए जाते हैं।
राजीव गांधी ने इकोनॉमिक्स सेक्टर को खोला था। देश के बड़े रिफॉर्म की बात करें तो राजीव ने इनकम और कॉर्पोरेट टैक्स को घटाया था। इसके अलावा लाइसेंस सिस्टम सरल करना और कंप्यूटर, ड्रग और कपड़ा जैसे क्षेत्रों को सरकारी नियंत्रण से आजाद करवाया था। जानकार बताते हैं कि इनके कार्यकाल के बाद ही देश को समझ आया कि निवेश बढ़ाना क्यों जरूरी है और खर्च करना भी देश की मुद्रा के लिए क्यों आवश्यक है।
20 अगस्त के इतिहास के अन्य अविस्मरणीय पल:
>> आज ही के दिन चौधरी चरण सिंह ने भारत के पांचवें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद 23 दिनों के भीतर ही इस्तीफा दे दिया था। चौधरी चरण सिंह ही भारत के एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने प्रधानमंत्री बनने से पहले संसद में अपने कदम नहीं रखे थे।
>> प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय ने साल 1828 में आज ही के दिन ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कोलकाता में किया था।
>> भारतीय संगीत के जाने माने कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया था।
>> तानिया सचदेव (Tania Sachdev):
इन्हें भारत की पहली महिला शतरंज खिलाड़ी का गौरव प्राप्त है। इनक जन्म आज ही के दिन (20 अगस्त) साल 1986 में हुआ था। दिल्ली की रहने वाली तानिया सचदेव 11 सितम्बर, 2007 को ईरान में एशियाई महिला शतरंज की क्वीन बन गईं। साथ ही इसी साल उन्होंने शतरंज की राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। इतना ही नहीं तानिया 1994 में मात्र 8 वर्ष की आयु में नॉरविच में ब्रिटिश चैंपियनशिप में 5 खिताब जीते थे और इंटरनेशनल जूनियर मास्टर बनी थीं।
>> राजेन्द्र कुमार पचौरी (Rajendra Kumar Pachauri):
ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त पर्यावरणविद् हैं। राजेन्द्र कुमार पचौरी का जन्म आज ही के दिन (20 अगस्त) को साल 1940 में हुआ था। इन्हें साल 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति अल्बर्ट ऑर्नल्ड (अल) गोर गुनियर के साथ संयुक्त रूप से संयुक्त रूप से दिया गया। इसके अलावा इन्हें साल 2001 में पद्म विभूषण सम्मन से भी नवाजा गया है। पद्म विभूषण भारत का दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना 02 जनवरी 1954 में की गई थी।