RSMSSB Jail Prahari Result 2025 Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर और श्रेणीवार विवरण शामिल हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी तुरंत अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां दी गई है।

RSMSSB Jail Prahari Result 2025: कब हुआ था परीक्षा का आयोजन ?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को राज्य के 38 जिलों में किया था, जिसमें यह परीक्षा दो शिफ्ट में पूरी की गई थी। पहली शिफ्ट
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक तक निर्धारित थी। सरकारी नौकरी 2025 की इस भर्ती परीक्षा में कुल 610,168 उम्मीदवारों ने  ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी।

RSMSSB Jail Prahari Result 2025: रिक्तियों का विवरण

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 968 पदों  को भरना है। बोर्ड ने प्रारंभ में यह भर्ती 803 पदों के लिए निकाली गई थी, जिसे बाद में संशोधन करके 165 पद और जोड़े गए हैं, जिनकी डिटेल इस प्रकार है।

गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 912 पद

अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित 56 पद

RSMSSB Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें ?

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Result” या Jail Prahari Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. नए पेज पर “Prahari 2024 Merit wise List of Qualified Candidates” के आगे डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन होगी, जिसमें अपना रोल नंबर और श्रेणी चेक कर सकते हैं।

स्टेप 5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

RSMSSB Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक कहां मिलेगा ?

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 परिणाम को तीन भागों में जारी किया गया है, जिसे चेक और डाउलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 रिजल्ट लिंक पार्ट 1

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 रिजल्ट लिंक पार्ट 2

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 रिजल्ट लिंक पार्ट 3