RPSC 1st Grade Agriculture Teacher Recruitment 2025 Notification: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि स्कूल लेक्चरर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। कुल 500 रिक्तियों के लिए यह अधिसूचना 28 अगस्त 2025 को जारी की गई। माध्यमिक शिक्षा विभाग की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 4 सितंबर से होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 3 अक्टूबर 2025 रात 12 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
कौन कर सकता है अप्लाई?
राजस्थान फर्स्ट ग्रेड शिक्षक की इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अभी लिखित परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड की ओर से एग्जाम की तारीख जल्द जारी की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट 4 वर्षीय बैचलर डिग्री धारक होने चाहिए या फिर एग्रीकल्चर में पोस्टग्रेजुएट करने वाले कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं। एग्रीकल्चर के अलावा बागवानी और बीएड कर चुके कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
कैटेगिरी | शुल्क |
जनरल / बीसी / ईबीसी (क्रीमी लेयर) / अन्य राज्य | रु. 600/- |
बीसी / ईबीसी / ईडब्ल्यूएस (गैर-क्रीमी लेयर) | रु. 400/- |
एससी/एसटी/दिव्यांग | |
करेक्शन चार्ज | रु. 500/- |
एग्जाम पैटर्न
कृषि शिक्षक पाठ्यक्रम 2025 दो भागों में विभाजित है-: पेपर 1, जिसमें सामान्य अध्ययन, समसामयिक मामले, शैक्षिक मनोविज्ञान और संबंधित विषय शामिल हैं। वहीं पेपर 2 जिसमें उच्चतर माध्यमिक, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के कृषि विषय के ज्ञान के साथ-साथ शिक्षाशास्त्र और शिक्षण विधियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। परीक्षा 500 नंबर की होगी। पेपर 1 1.30 घंटे का होगा जबकि पेपर 2 3 घंटे का होगा।