Pashu Parichar Result 2025 Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 4 अप्रैल को पशु परिचर या पशु परिचारक भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला था। इस तारीख की जानकारी बोर्ड के परीक्षा कैलेंडर में किया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, हालांकि अभी तक आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक करने का लिंक उपलब्ध नहीं हैं।
लिंक उपलब्ध होने पर, उम्मीदवार निम्नलिखित वेबसाइट्स पर डायरेक्ट अपना परिणाम देख सकेंगे-
rssb.rajasthan.gov.in
rsmssb.rajasthan.gov.in
रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए उम्मीदवारों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
पशु परिचर या पशु परिचारक परिणाम लिंक ओपन करें।
अपनी लॉगिन विवरण दर्ज करें।
अब सबमिट करें और अपना रिजल्ट चेक कर लें।
बता दें कि RSSB ने राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर, 2024 को राज्य भर के परीक्षण केंद्रों पर आयोजित की थी।इस भर्ती अभियान के माध्यम से, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का लक्ष्य 6,000 से अधिक रिक्तियों को भरना है।