राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों पर परीक्षा दी थी वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इन पदों पर ढाई हजार से ज्यादा भर्तियां निकाली गई थीं, जिसके लिए मार्च महीने में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। अब लिखित परीक्षा और टाइपराइटिंग टेस्ट के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की गई है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://hcraj.nic.in/hcraj/ पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए विभिन्न पदों पर कुल 2756 भर्तियां की जाएंगी। इसी साल 12 मार्च, 19 मार्च और 23 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद टाइपराइटिंग टेस्ट हुआ, जिसमें उम्मीदवार की टाइपिंग स्पीड चेक की गई।

जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा। राजस्थान हाईकोर्ट के रिजस्ट्रार ऑफिस में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी। राजस्थान के जोधपुर के दंगियावास बाइपास में राजस्थान हाई कोर्ट न्यू बिल्डिंग में यह प्रक्रिया होनी है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 27 जून, 2023 से 2 जुलाई, 2023 तक किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 15 जून, 2023 सुबह 10 बजे से 21 जून, 2023 को शाम 5 बजे तक नियुक्ति के लिए अपने इंस्टीट्यूट-वाइज और जिला/जजशिप वाइज प्राथमिकताएं कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक ‘Preferences’ पर ऑनलाइन जमा करनी होंगी।

उम्मीदवारों को परीक्षा में कितने अंक मिले हैं, उसका विवरण भी अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। Rajasthan HC LDC Result 2023 उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://hcraj.nic.in/hcraj/ पर जाएं।
  • अब “Recruitment” टैब पर क्लिक करें।
  • Recruitment टैब में LDC Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट के साथ एक नया पेज खुलेगा। डाउनलोड बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
  • अब डाउनलोड बटन पर क्लिक करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।