राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा (Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed exam) को वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा (Vardhman Mahaveer Open University Kota) द्वारा आयोजित किया गया था, जो अब इस परीक्षा के परिणाम जारी करने की तैयारी में जुट चुकी है। यूनिवर्सिटी की तरफ से आज यानी 5 जुलाई को आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाकर राजस्थान बीएसटीसी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Result Direct Link

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने इस साल राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (बीएसटीसी) परीक्षा (Rajasthan Basic School Teaching Course (BSTC) exam) को आयोजित किया था। इस परीक्षा के जरिए डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है और उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार होता है।

राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा 2024 रिजल्ट (Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Exam 2024 Result) को जारी करने से पहले यूनिवर्सिटी, बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा 2024 कट ऑफ (Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Exam 2024 Cut Off), राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा 2024 आंसर-की (Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Exam 2024 Answer Key) जारी करेगी।

Live Updates
19:33 (IST) 6 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: आंसर-की के बाद रिजल्ट का इंतजार, जल्द होगा जारी

यूनिवर्सिटी की तरफ से 5 जुलाई को आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाकर राजस्थान बीएसटीसी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

17:52 (IST) 6 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: राजस्थान बीएसटीसी डी.एल.एड परीक्षा संभावित कटऑफ लिस्ट

राजस्थान बीएसटीसी डी.एल.एड परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कट ऑफ अंक सभी श्रेणियों में 445 और 355 के बीच है। नीचे श्रेणी-वार कट ऑफ अंक देख सकते हैं।

वर्ग पुरुष के लिए बीएसटीसी कट ऑफ

सामान्य- 425 से 445

अन्य पिछड़ा वर्ग- 405 से 425

ईडब्ल्यूएस -395 से 415

अति पिछड़े वर्ग- 395 से 415

अनुसूचित जाति-355 से 375

अनुसूचित जनजाति- 355 से 375

16:59 (IST) 6 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड आंसर की हुआ जारी, देखें डायरेक्ट लिंक

राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड आंसर की जारी कर दिया गया है। इसके बाद परिणाम भी जल्द ही जारी कर दिया गया है। ये रहा आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in

15:42 (IST) 6 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: कट-ऑफ कैसे करें चेक

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की वेबसाइट पर पुनः जाएं: https://panjiyakpredeled.in/होमपेज पर, “BSTC Pre DElEd कट ऑफ” या “रिजल्ट” का उल्लेख करने वाला लिंक देखें। (सटीक शब्द थोड़ा भिन्न हो सकते हैं)कट ऑफ अंक (यदि घोषित हो) स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। आप इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

14:49 (IST) 6 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: विश्वविद्यालय परीक्षा के कट-ऑफ अंक और आंसर की करने वाला है जारी

राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा 2024 परिणाम जारी होने से पहले, विश्वविद्यालय परीक्षा के कट-ऑफ अंक और उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा 2024 परिणामों के बारे में नवीनतम जानकारी से अपडेट रहें।

13:27 (IST) 6 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा परिणाम होने वाला है जारी

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा अब परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी कर रही है। नवीनतम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम आज रात, 5 जुलाई, या कल सुबह, 6 जुलाई को घोषित होने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय द्वारा परिणाम जारी करने के बाद, परिणाम लिंक शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट, predeledraj2024.in पर सक्रिय हो जाएगा।

12:47 (IST) 6 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: “बीएसटीसी प्री डीएलएड कट ऑफ कैसे करें चेक

कट-ऑफ अंक कैसे चेक करें-

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की वेबसाइट पर दोबारा जाएं: https://panjiakpredeled.in/

मेन पेज पर, “बीएसटीसी प्री डीएलएड कट ऑफ” या “परिणाम” लिंक देखें।

कट ऑफ अंक स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

12:05 (IST) 6 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: जारी होने वाला है राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट होने वाला है जारी

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड आंसर की जारी कर दिया गया है। इसके बाद राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों ने एंट्रेंस टेस्ट दी है कि वे predeledraj2024.in पर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

11:41 (IST) 6 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: कौन से कैंडिडेट्स डीएलएड पाठ्यक्रम में ले सकते हैं प्रवेश

राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा 2024 (Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Exam 2024) में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले उम्मीदवार यह जान लें कि बीएसटीसी डीएलएड कट ऑफ अंक (BSTC D.El.Ed cut off marks) से अधिक या बराबर अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए योग्य होंगे। हालांकि, उम्मीदवारों का सभी मानदंडों को पूरा किए जाने के बाद ही उनका प्रवेश सुनिश्चित हो पाएगा।

10:47 (IST) 6 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: कहां चेक करें राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2024 का रिजल्ट

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2024.in पर परिणाम चेक करें।

17:03 (IST) 5 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: जल्द जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2024 की आंसर की आज जारी कर दी गई है और सूत्रों के अनुसार 7 जुलाई तक परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।

16:59 (IST) 5 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: जारी हो गई आंसर-की

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जारी होने से पहले आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाकर उत्तर-कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

15:28 (IST) 5 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: कट ऑफ की महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड की कट ऑफ न्यूनतम अंक को दर्शाती है जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए प्राप्त करना होता है। इस परीक्षा में सिर्फ वही स्टूडेंट्स योग्य माने जाएंगे जो कैटेगिरी वाइस कट-ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करेंगे। बीएसटीसी परीक्षा कट-ऑफ को विभिन्न कारक प्रभावित करते हैं, जैसे आवेदकों की कुल संख्या, परीक्षा स्कोर, श्रेणियां, प्रश्न कठिनाई और पिछले कट-ऑफ।

12:55 (IST) 5 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: कब हुई थी परीक्षा

राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा 2024 का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। यह एग्जाम 30 जून को हुआ था। रिजल्ट से पहले आंसर की जारी होनी है जो कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर मिलेगी। आंसर की का लिंक इसी वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा।

11:06 (IST) 5 Jul 2024
Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 LIVE: किसने और कब आयोजित की थी परीक्षा ?

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा (Vardhman Mahaveer Open University Kota) द्वारा राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा 30 जून को आयोजित की गई थी, इस परीक्षा का जल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2024.in पर परिणाम चेक करें।