RBSE Rajasthan Board 10th, 12th 2024 Date and Time: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम का इंतजार छात्र कबसे कर रहे हैं। परिणाम को लेकर ताजा अपडेट यह है कि यह मई के पहले सप्ताह में इसे जारी किया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राजस्थान बोर्ड के लगभग 21 लाख छात्रों को इसका इंतजार है। इसमें 10वीं के करीब 11 लाख और 12वीं के 9 लाख छात्र शामिल हैं।

Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 Date: Check Here

बोर्ड की तरफ से यह साफ है गया है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अलग-अलग जारी की जाएंगी। बता दें कि अब तक बिहार बोर्ड, यूपी बोर्ड और एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। अब राजस्थान बोर्ड के परिणाम का इंतजार है।

कहां देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम

दरअसल, राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च 2024 से 30 मार्च 2023 तक हुई थीं वहीं 12वीं की परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक संपन्न हुईं थीं। छात्रों को बता दें कि राजस्थान बोर्ड आरबीएसई रिजल्ट 2024 को जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajasthan.indiaresults.com पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र अपने रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड के छात्रों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट का नोटिफिकेशन चेक समय-समय पर चेक करते रहें। इसके अलावा वे जनसत्ता की वेबसाइट का एजुकेशन सेक्शन भी चेक कर सकते हैं। हम यहां रिजल्ट से जुड़ी सारी लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले अपडेट कर रहे हैं।

बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित करता है। जल्द ही राजस्थान बोर्ड आरबीएसई का परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा। बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

FAQ’s

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक जारी हो सकते है

राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च 2024 से 30 मार्च 2023 तक हुई थीं

राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक संपन्न हुईं थीं।