राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 5वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो सकता है। रिजल्ट की घोषणा 30 मई 2025, शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे की जाएगी। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि परिणाम आज ही जारी होंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी करेंगे। जिन बच्चों ने इस साल 5वीं बोर्ड की परीक्षा दी है वह परिणाम जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर अपना परिमाम देख सकते हैं।

RBSE 5th Class Result 2025 से जुड़ी लाइव अपडेट के लिए क्लिक करें

राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 को शाला दर्पण और पीएसपी पर कंप्यूटर जनरेटेड ग्रेड शीट के जरिए ऑनलाइन प्रदर्शित किया जाएगा और यह रिजल्ट शिक्षा संकुल जयपुर के पंचम ब्लॉक के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुल पास प्रतिशत के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे जिलेवार पास प्रतिशत, टॉपर्स की लिस्ट, लड़कों का पास प्रतिशत, लड़कियों का पास प्रतिशत, सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत, प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत जैसी जानकारी शामिल है।

आरबीएसई कक्षा 5 परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए छात्र, आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए RBSE 5th Result 2025 Direct Link पर सिर्फ रोल नंबर के जरिए चेक कर सकेंगे। इस लाइव ब्लॉग में जान लीजिए राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट जारी होने से लेकर मार्कशीट डाउनलोड करने तक हर नई जानकारी की ताजा जानकारी।

Live Updates
09:42 (IST) 30 May 2025
RBSE 5th Class Result 2025 Live: आज ही जारी होगा राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट आज ही जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणाम आज दोपहर 12:30 बजे जारी होंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर परिणाम की घोषणा करेंगे।

09:37 (IST) 30 May 2025
RBSE 5th Result 2025 Live: पिछले साल के मुकाबले काफी लेट हो चुका है रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट पिछले साल 29 मई को जारी हुआ था। लास्ट ईयर 5वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से 4 मई के बीच हुई थी। इस बार 5वीं बोर्ड की परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच आयोजित हुई। इस हिसाब से रिजल्ट में काफी देरी हो चुकी है।

09:31 (IST) 30 May 2025
RBSE 5th Result 2025 Live: आज जारी हो सकता है 5वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट आज जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से आज परिणाम आने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

19:41 (IST) 29 May 2025
RBSE राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 को लेकर किसी भी समय जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा हुई थी कि तीन बाद परिणाम आएंगे, इसके समय को लेकर किसी भी समय नोटिफिकेशन आ सकता है। छात्रों को सलाह है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे यानी जनसत्ता के साथ बने रहें।

19:15 (IST) 29 May 2025
राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 कहां और कैसे होगा जारी

राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 को शाला दर्पण और पीएसपी पर कंप्यूटर जनरेटेड ग्रेड शीट के जरिए ऑनलाइन प्रदर्शित किया जाएगा और यह रिजल्ट शिक्षा संकुल जयपुर के पंचम ब्लॉक के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा।

18:55 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Result 2025 Live: पिछले साल प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट था अच्छा

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट 30 मई, शुक्रवार को जारी किया जा सकता है। पिछले साल यह रिजल्ट 29 मई को जारी हुआ था। लास्ट ईयर सरकारी स्कूलों के सफल उम्मीदवारों का प्रतिशत 96.79% दर्ज किया गया था। वहीं, निजी स्कूलों के छात्रों की कुल पास दर 97.40% रही थी।

18:03 (IST) 29 May 2025

JAC Board 12th Result 2025: जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट किस तारीख में हो रहा जारी, Direct Link ऐसे चेक करें परिणाम

JAC 12th Result 2025 Date At Direct Link jacresults.com: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने पर छात्र jacresults.com,jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ...अधिक जानकारी
17:55 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 5वीं का ग्रेडिंग सिस्टम

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को मार्क्स प्रतिशत के हिसाब से ग्रेडिंग मिलेगा। यहां देखिए कि कितने प्रतिशत मार्क्स पर कौन सा ग्रेड मिलेगा?

81 से 100 प्रतिशत के बीच लाने वाले स्टूडेंट्स को A ग्रेड दिया जाएगा।

61 से 80 प्रतिशत वालों को B ग्रेड मिलता है।

41 से 60 प्रतिशत वालों को C ग्रेड

33 से 40 प्रतिशत वालों को D ग्रेड

33 प्रतिशत से नीचे वालों को E ग्रेड मिलेगा।

17:33 (IST) 29 May 2025
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कितने पढ़े-लिखे हैं?

https://www.jansatta.com/education/rbse-board-result-2025-education-minister-madan-dilawar-education-qualification-rbse-5th-result-out-soon/3984830/

17:26 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Result 2025 Live: जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट का नोटिफिकेशन

राजस्थान बोर्ड 5वीं के रिजल्ट से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन में रिजल्ट जारी होने की तारीख बताई जाएगी।

16:20 (IST) 29 May 2025
JAC 12th Result 2025 Update: झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट?

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अगले 24 से 48 घंटे में जारी होने की संभावना है। पिछले साल को लेकर रिजल्ट जारी होने में काफी देरी हुई है। इसकी वजह नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जानिए।

https://www.jansatta.com/education/live-jac-12th-result-2025-kab-aayega-at-jacresults-com-jharkhand-board-result-date-time-out-soon-at-jac-jharkhand-gov-in-live/3981485/

16:18 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Class Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट कब होगा जारी?

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट कल (29 मई 2025) को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं।

16:03 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Result 2025 Live: इस साल कब हुई थीं राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा?

इस साल राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा 7 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में करीब 14 लाख बच्चे उपस्थित हुए हैं।

15:42 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Result 2025 Live: टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा बोर्ड

राजस्थान बोर्ड 5वीं की टॉपर लिस्ट जारी नहीं होगी। बोर्ड न तो 8वीं की टॉपर लिस्ट जारी करता है और ना ही 5वीं की बल्कि बोर्ड ने पिछले दो साल से 10वीं और 12वीं की टॉपर सूची भी जारी करना बंद कर दिया है।

14:50 (IST) 29 May 2025

JEECUP 2025: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड और मॉक टेस्ट लिंक jeecup.admissions.nic.in से करें डाउनलोड, परीक्षा की तारीख, काउंसलिंग और निगेटिव मार्किंग की जानकारी

JEECUP 2025 Admit Card Out At Direct Link: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इसके अलावा यूपी पॉलिटेक्निक मॉक टेस्ट लिंक भी Direct Link jeecup.admissions.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। इन स्टेप को छात्र करें फॉलो। ...पूरी जानकारी
14:33 (IST) 29 May 2025
तारीख से जुड़ा नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। परिणाम की घोषणा से पहले एक नोटिफिकेशन आएगा जिसमें तारीख को लेकर जानकारी दी जाएगी।

14:05 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Board Result 2025 Live: 2023 में कैसा रहा था राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट?

साल 2023 में राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा में कुल 14,68,130 छात्र उपस्थित हुए थे जिसमें से 7,67,357 लड़के और 7,00,773 लड़कियां थीं। 2023 में 5वीं का कुल पास प्रतिशत 97.30 फीसदी रहा था।

12:58 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Result 2025 Live: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

साल 2024 में राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट 29 मई को आया था। नतीजे दोपहर 12:30 बजे जारी हुए थे। पिछले साल 5वीं में कुल 97.06 फीसदी बच्चे पास हुए थे।

12:16 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Board Result 2025 Live: आरबीएसई बोर्ड ने 5वीं कि रिजल्ट को लेकर किया था ऑफिशियल ट्वीट

राजस्थान बोर्ड ने 5वीं के रिजल्ट को लेकर 27 मई को एक ऑफिशियल ट्वीट जारी किया था जिसमें कहा गया था 5वीं का रिजल्ट 3 दिन बाद जारी किया जाएगा। उस हिसाब से 30 मई को रिजल्ट जारी होने की संभावना है।

11:34 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Result 2025 Live: अगले 2 दिन में जारी हो सकता है रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट अगले 2 दिन में जारी होने की पूरी संभावना है। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र-छात्राएं इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

rajshaladarpan.rajasthan.gov.in,

jresults.nic.in

rajresults.nic.in

10:42 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Class Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी यह जानकारी

बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुल उत्तीर्ण प्रतिशत के अलावा टॉपर्स की सूची, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत और सरकारी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत जैसी जानकारी भी साझा की जाएगी।

10:42 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Class Result 2025 Live: जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जयपुर के शिक्षा संकुल के पंचम ब्लॉक के सभागार में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा।

09:54 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Result 2025 Live: आज जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास के रिजल्ट से जुड़ा नोटिफिकेशन आज जारी किया जा सकता है। उस नोटिफिकेशन में रिजल्ट की तारीख बताई जाएगी और फिर उस तारीख को परिणाम घोषित किया जाएगा। संभावना है कि 5वीं का रिजल्ट 30 मई को जारी हो सकता है।

07:39 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Result, Shala Darpan - rajshaladarpan.nic.in

Shala Darpan - rajshaladarpan.nic

रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर अपने परिमाम देख सकते हैं।

07:31 (IST) 29 May 2025
RBSE 5th Result 2025 Date

RBSE 5वीं रिजल्ट 29 मई को जारी किया जाएगा, जिसे राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेंगे।

16:53 (IST) 28 May 2025
राजस्थान बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं का परिणाम

राजस्थान बोर्ड ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए शाम 4:30 बजे आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से नतीजों को चेक कर सकते हैं।

RBSE 10th Result Direct Link

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

Rajasthan Class 10th Result 2025 Direct Link

14:50 (IST) 28 May 2025
RBSE 5th Result 2025 Date rajshaladarpan.nic.in LIVE: ऑफिशियल नोटिस

राजस्थान बोर्ड ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर 27 मई को आरबीएसई 5वीं क्लास रिजल्ट की आधिकारिक सूचना जारी की है।

14:36 (IST) 28 May 2025
RBSE 5th Result 2025 Date LIVE: कैसे जारी होगा राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट ?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा और प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिली पल-पल की जानकारी यहां मिलेगी।

14:32 (IST) 28 May 2025
RBSE 5th Result 2025 Date LIVE: कब आएगा 5वीं क्लास रिजल्ट 2025

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 को कल यानी 29 मई, को जारी करेगा, जिसका डायरेक्ट लिंक सबसे पहले यहां मिलेगा।