राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 मार्च, 2025 से शुरू किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां शिक्षा विभाग द्वारा पूरी कर ली गई हैं। दोनों ही बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं को सिंगल शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा, जिसका समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है।
Rajasthan Board Exam 2025: आरबीएसई कक्षा 10वीं की डेटशीट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल की अवधि में किया जाएगा, जिसकी विषयवार जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।
परीक्षा तिथि | विषय |
6 मार्च | अंग्रेजी |
12 मार्च | हिन्दी |
17 मार्च | सामाजिक विज्ञान |
21 मार्च | विज्ञान |
26 मार्च | गणित |
4 अप्रैल | संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी और अन्य भाषाओं |
Rajasthan Board Exam 2025: आरबीएसई कक्षा 12वीं की डेटशीट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन भी 6 मार्च से किया जाएगा, जो 7 अप्रैल को संपन्न होंगी, जिनकी विषयवार जानकारी,नीचे टेबल में दी गई है।
परीक्षा तिथि | विषय |
6 मार्च | मनोविज्ञान |
8 मार्च | भूगोल, अकाउंटेंसी और भौतिकी |
10 मार्च | अंग्रेजी (अनिवार्य) |
18 मार्च | अर्थशास्त्र और जीव विज्ञान |
29 मार्च | गणित |
7 अप्रैल | परीक्षा कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी |
Rajasthan Board Exam 2025: आरबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए इतने हजार परीक्षा केंद्र
राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, आरबीएससी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए राज्य के 41 जिलों में 6,188 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें कंट्रोल करने के लिए केंद्रीय कंट्रोल रूम बोर्ड कार्यालय में बनाया गया है। इस साल राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं में कुल 19 लाख 98 हजार 509 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है।
Rajasthan Board Exam 2025: आरबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में 24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम
राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के लिए बोर्ड कार्यालय में बनाए गए सेंट्रल कंट्रोल रूम का संचालन 1 मार्च से शुरू हो चुकी है, जो 9 अप्रैल, 2025 तक सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे एक्टिव रहेगा। वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर संपर्क कर सकते हैं।
Rajasthan Board Exam 2025: नकल रोकने के लिए आरबीएसई ने उठाए सख्त कदम
राजस्थान शिक्षा बोर्ड द्वारा आरबीएससी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सभी परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से चलाने के लिए कई विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिसमें परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के अलावा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।
आरबीएसई द्वारा परीक्षाओं की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए 63 उड़न दस्तों की तैनाती की गई है और पेपर लीक जैसी समस्या से निपटने के लिए विशेष मॉनिटरिंग अरेंजमेंट किए गए हैं।
Rajasthan Board Exam 2025: आरबीएससी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
निर्देश 1- कक्षा 10वीं, 12वीं के सभी छात्रों को परीक्षा देने के लिए स्कूल ड्रेस में ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
निर्देश 2- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले सभी छात्रों को अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचनाहोगा।
निर्देश 3- बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा, परीक्षा शुरू होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
निर्देश 4- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित है, नियम न मानने वाले छात्रों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।