भारतीय रेलवे रेलवे भर्ती बोर्ड RRB) ने लेवल 1 ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्तियों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। जो इच्छुक उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यहां जान सकते हैं आरआरबी सीईएन 08/2024 में आवेदन करने की तारीखों, आयु सीमा, पात्रता मानदंड सहित हर जरूरी जानकारी।
RRB Group D Recruitment 2025: कब कर सकते हैं आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन
आरआरबी लेवल 1 ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगी और इस सरकारी नौकरी 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 फरवरी 2025 है, उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए कहां करें आवेदन ?
जो उम्मीदवार आरआरबी लेवल 1 ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा।
RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी लेवल 1 ग्रुप डी भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया | तिथि |
आवेदन शुरू | 23/01/2025 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 22/02/2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 24/02/2025 |
फॉर्म में सुधार/संपादन | 25 फरवरी से 06 मार्च 2025 |
परीक्षा तिथि | तय कार्यक्रम के अनुसार |
प्रवेश पत्र | परीक्षा से 4-7 दिन पहले |
RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी लेवल 1 ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है ?
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 500 रुपये |
एससी/एसटी/पीएच/ईबीसी | 250 रुपये |
सभी श्रेणी की महिला | 250 |
आरआरबी लेवल 1 ग्रुप डी भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम करना होगा।
RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी लेवल 1 ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा कितनी है ?
जो उम्मीदवार आरआरबी लेवल 1 ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु सीमा 01/01/2025 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष होनी चाहिए। रेलवे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती नियम 2024-2025 के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी लेवल 1 ग्रुप डी भर्ती 2025 रिक्तियों की संख्या और पात्रता मानदंड
पद का नाम | कुल पद | पात्रता मानदंड |
स्तर 1 (ग्रुप डी) में विभिन्न पद | 32438 | शैक्षिक योग्यता- भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं / मैट्रिक (हाई स्कूल)। शारीरिक योग्यता- पुरुष: उम्मीदवारों को 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी और 04 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर दौड़ के लिए 35 किलोग्राम वजन उठाना और ले जाना आना चाहिए। केवल एक अवसर के लिए महिला- 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी और 05 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर दौड़ के लिए 20 किलोग्राम वजन उठाना और ले जाना आना चाहिए। केवल एक अवसर के लिए |
RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी लेवल 1 ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें ?
आरआरबी लेवल 1 ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार, नीचे बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके बहुत आसानी से इस सरकारी नौकरी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Direct Link to Apply RRB Group D Recruitment 2025
स्टेप 1. आरआरबी की सरकारी नौकरी 2025 में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद “रिक्रूटमेंट” सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. नया पेज खुलने पर सामने आए विकल्पों में से अपनी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर क्लिक करें।
स्टेप 4. होम पेज पर Railway RRB Centralized Recruitment CEN 08/2024 Group D Exam 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5. अब मोबाइल नंबर, वैलिड ईमेल आईडी के जरिए खुद को रजिस्टर्ड करें और अकाउंट में लॉगिन करें।
स्टेप 6. फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज सबमिट करें।
स्टेप 7. आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
स्टेप 8. भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।