गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दिन देश के सभी राज्यों में स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और कहीं-कहीं निजी कार्यालय भी बंद रहेंगे। गांधी जयंती की छुट्टी के साथ-साथ पंजाब में एक दिन की छुट्टी का और ऐलान किया गया है। दरअसल, पंजाब में 2 अक्टूबर और 3 अक्टूबर की छुट्टी रहेगी। पंजाब सरकार ने 3 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
3 तारीख को यह भी बंद रहेगा
पंजाब सरकार की इस घोषणा के साथ ही राज्य में स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले हो गई है क्योंकि उन्हें 2 दिन की छुट्टी मिल गई है। बुधवार और गुरुवार की छुट्टी न सिर्फ स्कूलों में बल्कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान, बैंक और सरकारी कार्यालयों में रहेगी। इसके बाद शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में वर्किंग डे होगा। उसके बाद शनिवार और रविवार की फिर छुट्टी रहेगी।
महाराजा अग्रसेन जयंती पौराणिक हिंदू राजा महाराज अग्रसेन के जन्म का स्मरण कराता है। अग्रोहा के शासक के रूप में उन्हें अग्रवाल समुदाय की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। यह उत्सव हिंदू महीने अश्विन के चौथे दिन प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
अक्टूबर में पड़ने वाली हैं 9-10 दिन की छुट्टियां
बता दें कि अक्टूबर का महीना छुट्टियों का महीने ही रहने वाला है। अक्टूबर 2024 में कुल मिलाकर 9-10 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं जिसमें 4 रविवार भी शामिल हैं। इस महीने की पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर मिलने वाली है। गांधी जयंती बुधवार को है। इस दिन पूरे देश में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद तीन दिन बच्चों को स्कूल जाना होगा। फिर रविवार का अवकाश आ जाएगा। इसके अलावा दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली की छुट्टियां भी इसी महीने में आने वाली हैं।