Punjab Board 10th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) मैट्रिक का रिजल्ट (PSEB 10th Result 2022) आज यानी की 5 जुलाई 2022 को घोषित किया जाएगा। नतीजे दोपहर करीब 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे। 10वीं का रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in जारी किया जाएगा। घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस साल पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 3 लाख 25 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पंजाब बोर्ड ने इस साल सीबीएसई पैटर्न के आधार पर 10वीं परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया था। पंजाब बोर्ड 10वीं टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल 2022 को पंजाबी भाषा की परीक्षा के साथ शुरू किया गया था। परीक्षा 19 मई 2022 को शारीरिक शिक्षा की परीक्षा से साथ संपन्न हुई थी।

पंजाब बोर्ड ने 28 जून 2022 को 12वीं का रिजल्ट घोषित किया था। इस साल 12वीं में कुल 96.96 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। 12 की परीक्षा में कुल 3,01,700 विद्यार्थी शामिल हुए थे,जिनमें से 2,92,530 पास हुए थे।

छात्राओं का पास प्रतिशत 97.78 फीसदी और छात्रों का 96.27 फीसदी दर्ज किया गया है। इस साल कक्षा 12वीं टर्म 2 की बोर्ड परीक्षा 22 अप्रैल 2022 से 23 मई 2022 के बीच आयोजित की गई थी।

वहीं पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण पंजाब बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट घोषित किया गया था। 10वीं का पास प्रतिशत 99.93 प्रतिशत दर्ज किया था। पिछले साल कुल 3,21,384 छात्रों में से 3,21,163 ने 10वीं कक्षा पास की थी।

PSEB 10th Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

-सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए PSEB 10th Result के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।