PSEB Class 12th Result 2023 Declared: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। हालांकि रिजल्ट का लिंक गुरुवार को एक्टिव होगा। इस लिंक के एक्टिव होने के बाद pseb.ac.in पर 12वीं कक्षा का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा के एग्जाम में करीब 3 लाख स्टूडेंट्स (2,96,709) ने हिस्सा लिया था। इन स्टूडेंट्स में से 92.47 फीसदी पास होने में सफल रहे।
इंडियन एक्सप्रेस वेबसाइट के अनुसार, मनसा जिले के दशमेश कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सुजान कौर ने 12वीं बोर्ड का एग्जाम टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 500 प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर बटिंडा के MSD सीनियर सेकेंडरी स्कूल की श्रेया सिंगला रहीं, उन्होंने 99.60 फीसदी मार्क्स हासिल किए। श्रेया ने 500 में से 498 मार्क्स स्कोर किए।
लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
पिछले साल की तरह इस साल भी 12वीं क्लास के रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया। इस साल पंजाब बोर्ड में 95.14 फीसदी लड़कियां पास हुईं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 90.25 फीसदी रहा।
बात अगर स्ट्रीम वाइज करें तो कॉमर्स के 98.30 फीसदी बच्चे पास हुए, आर्ट्स के 90.62 फीसदी बच्चे पास हुए जबकि साइंस स्ट्रीम के 98.68 फीसदी बच्चे पास हुए। पंजाब में सबसे ज्यादा छात्र गुरदासपुर जिले में पास होने में सफल रहे। यहां 96.91 फीसदी बच्चे पास हुए जबकि बरनाला में सबसे कम 80.47 फीसदी छात्र पास हुए।
PSEB PUNJAB CLASS 12 RESULTS 2023: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद 12वीं के रिजल्ट लिंक पर जाएं
- अपनी लॉगिन डिटेंल्स भरें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्पले करेगा।