पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 घोषित, छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के साथ साथ Jansatta.com/education पर दिए गए Punjab Board 12th Result 2025 Direct Link के जरिए भी अपना पंजाब बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज पीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम 2025 जारी कर दिया है, जिसे दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जारी किया गया है।
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 के लिए होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 की कुल उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ जिलेवार पास प्रतिशत, लड़कों का पास प्रतिशत, लड़कियों का पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, कंपार्टमेंट एग्जाम की तारीख और स्क्रूटनी की तारीख जैसी जानकारियों को साझा किया जाएगा।
पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में इस साल लगभग 2.84 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। पीएसईबी 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33% से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे आज 14 मई को ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र यहां जानें पीएसईबी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होने से लेकर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने तक हर नई जानकारी
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसमें टॉप करने वाले 3 टॉपर्स के नाम इस प्रकार हैं।
रैंक 1. हरसिमरत कौर
रैंक 2. मनवीर कौर
रैंक 3. अर्श
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और टॉप 3 पोजिशन पर लड़कियों ने कब्जा किया है।
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो गया है, जिसमें बरनाला की हरसिमरत कौर ने 100 प्रतिशत अंको के पूरे पंजाब में टॉप किया है।
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी हो गया है, जिसका पास प्रतिशत 91 प्रतिशत दर्ज किया है, जबकि पिछले साल 12वीं का पास प्रतिशत 93.04 प्रतिशत था।
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो गया है और इस साल कुल पास प्रतिशत 91 प्रतिशत है।
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 को जारी रहा है, जिसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही और कुछ ही मिनट बाद परिणाम की जानकारी यहां मिलेगी।
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम जारी होने के बाद, छात्र कुछ देर बाद ही ऑफइशियल वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजों को चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर PSEB 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
परिणाम लॉगिन विंडो में रोल नंबर, नाम जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी पीएसईबी 12वीं की मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें।
इस लिंक के जरिए चेक करें पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025
Punjab Board 12th Result 2025 Direct Linkपंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया जा रहा है, जिसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है और कुछ ही देर में नतीजे जारी किए जाएंगे।
पिछले साल लुधियाना बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एकमप्रीत सिंह ने 100 प्रतिशत नंबर लाकर राज्य में टॉप किया था।
पिछले साल पंजाब बोर्ड 12वीं परिणाम को 30 अप्रैल,2024 को जारी किया गया था, जिसका रिजल्ट लिंक 1 मई को एक्टिव किया गया था।
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं में पास होने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट एग्जाम के जरिए परिणाम सुधारने का मौका दिया जाएगा।
पंजाब बोर्ड आज कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर रहा है, जिसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी पूरी कर ली गई है, जिसके लिए सभी अधिकारी और मीडिया के लोग कॉन्फ्रेंस हॉल में उपस्थित हो चुके हैं।
एसएमएस के माध्यम से पंजाब बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 की जांच करने के चरण इस प्रकार हैं:
इस प्रारूप में एक एसएमएस टाइप करें: PB12.
इसे पीएसईबी द्वारा दिए गए निर्दिष्ट नंबर पर भेजें (नंबर के लिए आधिकारिक घोषणा देखें)।
आपको अपना परिणाम एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगा।
छात्र PSEB कक्षा 12वीं परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं
आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर PSEB 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
परिणाम लॉगिन विंडो में रोल नंबर, नाम जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी पीएसईबी 12वीं की मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें।
पंजाब बोर्ड रिजल्ट के साथ कुल पास प्रतिशत, जिलेवार परिणाम, लड़के और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉपर्स के नाम जैसी डिटेल को जारी किया जाएगा।
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट मोहाली मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा और उस प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिली सारी जानकारी यहां भी मिलेगी।
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज दोपहर 3 बजे कक्षा 12वीं का परिणाम जारी करेगा, जिसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक यहां भी मिलेगा।