पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड, मोहाली ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड के अधिकारियों ने आज यानी 14 मई को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा कर दी है जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर भी रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया। हालांकि शुरुआत के कुछ समय में वेबसाइट डाउन रही। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर दिए गए PSEB 12th Result 2025 Direct Link के जरिए रिजल्ट तक पहुंच सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। Punjab Board 12th Topper list 2025
Punjab Board 10th Result 2025: Live Update
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं में इस साल कुल 91 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं जिसमें से लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.32 फीसदी रहा है जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 88.08 फीसदी रहा। बरनाला की हरसीरत कौर ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान पर मनवीर कौर हैं जो कि फिरोजपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
RBSE Rajasthan Board Result 2025 LIVE Update Direct Link
पीएसईबी कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन इस साल 19 फरवरी से 4 अप्रैल की अवधि में हुआ है, जिसमें 2.84 लाख छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब 10वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट प्राप्त करें।
PSEB 10th Result 2025 LIVE: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल हो सकता है जारी, यहां देखें हर लेटेस्ट अपडेट
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 15 मई 2025, गुरुवार को जारी किया जा सकता है। पंजाब में 10वीं की परीक्षा 10 मार्च से लेकर 4 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी।
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in या punjab.indiaresults.com पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर ही Result सेक्शन पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 3 ट्रांसजेंडर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और तीनों ही पास हुए हैं। पंजाब बोर्ड 12वीं में ट्रांसजेंडर का पासिंग प्रतिशत 100 फीसदी है।
पंजाब बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों के बेहतरीन प्रदर्शन का इस बात से भी आंका जा सकता है कि इस साल तीनों स्टेट टॉपर लड़कियां ही रही हैं। पहला स्थान बरनाला की हरसिमरत कौर को मिला है। हरसिमरत को 500 में से 500 नंबर मिले हैं। दूसरे स्थान पर फिरोजपुर की मनवीर कौर और मानसा की अर्श रही हैं। इन दोनों के ही 500 में से 498 मार्क्स हैं।
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल 12वीं में बरनाला की हरसिमरत कौर ने टॉप किया है। उनके 100 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। हरसिमरत बरनाला के Sarvitkaari सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं।
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। अभी वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है। ऐसे में स्टूडेंट अन्य विकल्पों के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अन्य विकल्पों की जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर मिलेगी।
Punjab Board 12th Result 2025 Out: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट सबसे पहले यहां जारी, इस Direct Link, डिजीलॉकर पर ऐसे देखें मार्कशीट
इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 141156 लड़कों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसमें से 124328 लड़कों ने परीक्षा पास कर ली। बात करें पासिंग प्रतिशत की तो कुल 88.08 प्रतिशत लड़के इस परीक्षा में पास हुए हैं।
पंजाब बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल कुल 124229 लड़कियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसमें से 117175 लड़कियों ने परीक्षा पास कर ली है। इस साल लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.32 फीसदी रहा है।
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
PSEB 12th Result 2025 Out: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 91 प्रतिशत छात्रों ने पास की परीक्षा
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल कुल 91 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले पासिंग प्रतिशत में गिरावट आई है। लास्ट ईयर 93.04 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम जारी हो गया है। हालांकि अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट भी डाउन हो गई है।
पिछले साल पंजाब बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 95.74% रहा था जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 90.74% रहा था।
2024 में पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी हुआ था। लास्ट ईयर कुल 2,84,452 छात्र छात्राओं ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास की थी। पिछले साल का पासिंग प्रतिशत 93.04% दर्ज किया गया था।
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
चरण 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर या DigiLocker के मोबाइल ऐप पर जाएं और खाता लॉग इन करें।
चरण 2: इसके बाद Education सेक्शन में जाएं।
चरण 3: वहां ‘पंजाब’ और फिर ‘PSEB’ चुनें
चरण 4: अब अपने क्रेडेंशियल दर्ज कर अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद जिस स्टूडेंट के मार्क्स 33 फीसदी से कम होंगे वह कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए अपने रिजल्ट के फिर से अच्छा कर सकता है। कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएंगी। इसका शेड्यूल जल्द जारी होगा।
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी है वह रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 12वीं की परीक्षा में वहीं स्टूडेंट पास होंगे जिन्हें 33 फीसदी मार्क्स प्राप्त होंगे।
पिछले साल यानी 2024 में पंजाब बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में लुधियाना के एकमप्रीत सिंह ने शीर्ष स्थान हासिल किया था। वहीं दूसरे नंबर पर मुक्तसर साहिब से रवि उदय सिंह रहे थे जबकि बठिंडा के अश्विनी को तीसरा स्थान मिला था।
छात्र अपना पंजाब बोर्ड परिणाम यहां देख सकते हैं –
pseb.ac.in
pseb.ac.in/result
पंजाब बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद अगर वेबसाइट डाउन हो जाती है या क्रैश हो जाती है, तो छात्र नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके अपने नतीजों की जांच कर सकेंगे।
1- डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएं या अपने मोबाइल फोन पर डिजिलॉकर एप्लीकेशन खोलें।
2- यदि आधार नंबर सिंक प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है तो उसे पूरा करें।
3- अब पंजीकृत क्रेडेंशियल और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
4- ‘शिक्षा’ टैब पर जाएं और ‘पंजाब’ पर क्लिक करें
5- शिक्षा बोर्ड और विश्वविद्यालयों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
6- अब ‘PSEB’ पर जाएं।
7- आवश्यक विवरण दर्ज करें.
8- पीएसईबी 10वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
9- अब, पंजाब बोर्ड मैट्रिक मार्कशीट 2025 डाउनलोड करें और इसे सेव करें।
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद इंटनरेट से डाउनलोड किए जाने वाले स्कोरकार्ड पर छात्रों को निम्नलिखित जानकारी मिलेगी।
छात्र का नाम
पिता का नाम
मां का नाम
छात्र का रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
जन्म तिथि
स्कूल का नाम
योग्यता स्थिति
विषयों
अंक प्राप्त की
उत्तीर्ण अंक
अधिकतम अंक
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम एजुकेशन बोर्ड मोहाली मुख्यालय में 14 मई, 2025 को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा।
परिणाम जारी होने के बाद, छात्र पीएसईबी एडमिट कार्ड में उल्लिखित अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपने कक्षा 12 वीं के परिणाम पीएसईबी की जांच कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम एजुकेशन बोर्ड मोहाली मुख्यालय में 14 मई, 2025 को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा।
पंजाब बोर्ड आज पीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम 2025 को जारी करेगा, जिसका समय दोपहर 3 बजे है लेकिन रिजल्ट लिंक 4 बजे एक्टिव किया जाएगा।
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम एजुकेशन बोर्ड मोहाली मुख्यालय में 14 मई, 2025 को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम तक पहुंच सकते हैं।
स्टूडेंट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
अब Click Here to Check Result लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर, नाम और मोबाइल नंबर) दर्ज करके सबमिट करना है।
अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
पंजाब बोर्ड ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। बोर्ड के मुताबिक, रिजल्ट की घोषणा 14 मई 2025, बुधवार को दोपहर 3 बजे की जाएगी।
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम कल दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा और उसके 1 घंटे बाद शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं परिणाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा।