PSEB 10th Result 2019, Punjab Board PSEB 12th Result 2019: पंजाब बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल का पासिंग पर्सेंटेज पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है। सरकारी स्कूल का पास प्रतिशत 88.41 फीसदी रहा है। कॉमर्स, ह्यूमैनिटीज और साइंस स्ट्रीम के तीन-तीन छात्र संयुक्त टॉपर हैं। इस साल सरकारी स्कूल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। पंजाब में तीन छात्रों ने टॉप किया है, सरबजोत सिंह बंसल, अमन और मुस्कान सोनी हैं इन्हें 450 में से 445 अंक मिले हैं कुल 98.80% अंक इन्होंने प्राप्त किए हैं।
Sarkari Naukri-Result 2019 LIVE Updates: पंजाब बोर्ड से 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी
रिजल्ट का इंतजार करीब 3.5 लाख स्टूडेंट्स कर रहे थे। हाल ही में बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट भी जारी किया था। 12वीं का रिजल्ट आज 11 मई को दोपहर 11:30 बजे जारी किया जाना था, लेकिन रिजल्ट काफी देर बाद जारी किया गया । आपको बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
PSEB Punjab Board 12th Result 2019 at pseb.ac.in LIVE Updates: Check Here
पंजाब बोर्ड के 12वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट इन http://www.pseb.ac.in, indiaresults.com, examresluts.net वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड ने ग्रेस मार्क्स देना बंद कर दिया है। मतलब अगर आपके किसी सब्जेक्ट में कम नबंर आते हैं तो और आप फेल हो जाते हैं तो आपको सप्लीमेंट्री एग्जाम देना होगा। इसके अलावा पंजाब बोर्ड के 12वीं के स्टूडेंट्स SMS से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बोर्ड की तरफ से मार्च-अप्रैल महीने के दौरान परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। बता दें कि पंजाब बोर्ड ने 2018 में ही छात्र का स्कोर कार्ड सुधारने के लिए दिए जाने वाले अतिरिक्त नंबर (ग्रेस मार्क्स) की व्यवस्था बंद कर दी थी। हाल ही में पंजाब बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया था। छात्रों को लंबे समय से 12वीं के नतीजों का इंतजार है।
साल 2018 में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिज़ल्ट घोषित करने के 24 घंटों बाद रिज़ल्ट को ऑनलाइन अपलोड किया गया था। जिस वजह से छात्रों को अपना रिज़ल्ट देखने के लिए पूरे दिन का इंतज़ार करना पड़ा था।
इस साल बारहवीं कक्षा में 2,69,228 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 2,36,639 छात्र सफल हुए हैं। रेगुलर छात्रों में करीब 86.41% छात्र पास हुए हैं। इसके अलावा 21,690 नॉन रेगुलर छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसमें से 12,693 छात्र पास हुए हैं यानी कुल 58.52% छात्र पास हुए हैं।
पंजाब बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 86.41 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। पिछले साल छात्रों के पास होने का प्रतिशत 65.97 था। इस बार 86 प्रतिशत से ज्यादा छात्र पास हुए हैं। इस बार छात्रों की तुलना में छात्राओं का पासिंग प्रतिशत बेहतर रहा है।
पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लगभग 5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 29 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
साल 2018 में लुधियाना की पूजा जोशी ने 98 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया था। वहीं 97.55 फीसदी के साथ विवेक राजपूत ने दूसरा स्थान हासिल किया था। पिछले साल 12वीं का पास प्रतिशत 65.97 फीसदी रहा था। जबकि साल 2017 में पास प्रतिशत 62.36 फीसदी था।
मुस्कान सोनी साइंस टॉपर हैं और उन्होंने साइंस स्ट्रीम में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह नाकोदर से हैं। अमन ने ह्यूमैनिटीज में टॉप किया है। उन्होंने ह्यूमैनिटीज में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह फतेहगढ़ से हैं। सरबजोत सिंह बसंल ने कॉमर्स में टॉप किया है। उन्होंने कॉमर्स में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह लुधियाना से हैं।
लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है। पंजाब बोर्ड बारहवीं कक्षा में 90.01% लड़कियां पास हुई हैं कुल 1,20,022 लड़कियों में से 1,09,093 लड़कियां पास हुई हैं। वहीं कुल 82.83% लड़के पास हुए हैं। पंजाब में तीन छात्र टॉपर हैं। सरबजोत सिंह बंसल, अमन और मुस्कान सोनी हैं इन्हे 450 में से 445 अंक मिले हैं कुल 98.80% अंक इन्होंने प्राप्त किए हैं।
पंजाब बोर्ड बारहवीं कक्षा में कुल 1,20,022 लड़कियों में से 1,09,093 लड़कियां पास हुई हैं। 90.01% लड़कियां पास हुई हैं। वहीं कुल 82.83% लड़के पास हुए हैं।
पंजाब बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 86.41 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। पिछले साल छात्रों के पास होने का प्रतिशत 65.97 था। इस बार 86 प्रतिशत से ज्यादा छात्र पास हुए हैं। इस बार छात्रों की तुलना में छात्राओं का पासिंग प्रतिशत बेहतर रहा है।
इस साल बारहवीं कक्षा में 2,69,228 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 2,36,639 छात्र सफल हुए हैं। रेगुलर छात्रों में करीब 86.41% छात्र पास हुए हैं। इसके अलावा 21,690 नॉन रेगुलर छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसमें से 12,693 छात्र पास हुए हैं यानी कुल 58.52% छात्र पास हुए हैं।
लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है। पंजाब बोर्ड बारहवीं कक्षा में 90.01% लड़कियां पास हुई हैं कुल 1,20,022 लड़कियों में से 1,09,093 लड़कियां पास हुई हैं। वहीं कुल 82.83% लड़के पास हुए हैं। पंजाब में तीन छात्र टॉपर हैं। सरबजोत सिंह बंसल, अमन और मुस्कान सोनी हैं इन्हे 450 में से 445 अंक मिले हैं कुल 98.80% अंक इन्होंने प्राप्त किए हैं।
साल 2018 में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिज़ल्ट घोषित करने के 24 घंटों बाद रिज़ल्ट को ऑनलाइन अपलोड किया गया था। जिस वजह से छात्रों को अपना रिज़ल्ट देखने के लिए पूरे दिन का इंतज़ार करना पड़ा था।
पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड अपने साथ रख लें, क्योंकि इसके बिना वो रिजल्ट नहीं देख पाएंगे।
पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में किसी प्रकार की नकल न हो इसके लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया था। लगभग सभी सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरों के अलावा पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।
पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लगभग 5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 29 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
कुछ समय पहले पंजाब बोर्ड ने पीएसईबी 10वीं की मेरिट लिस्ट जारी की थी। नेहा वर्मा ने 99.54% के साथ बोर्ड में टॉप किया। वहीं स्पोर्ट्स बीट से, नंदिनी महाजन ने 100% अंको के साथ बोर्ड में टॉप किया था। 10वीं की बात करें तो उसमें 85.8% स्टूडेंट्स पास हुए। इस वर्ष करीब 3.40 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी और 3.80 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।
पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लवलीन वर्मा को दूसरा स्थान मिला है. लवलीन वर्मा को कुल 444 अंक मिले हैं। लवलीन का कुल प्रतिशत 98.67 प्रतिशत है।
तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से नाजिया कंबोज और मुस्कान हैं। मुस्कान और नाजिया कंबोज को 443 अंक मिले हैं।
पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 90.86, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.83 है।
पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शहरी क्षेत्र से बेहतर पास प्रतिशत ग्रामिण इलाके का है। ग्रामीण क्षेत्र में कुल 86.9 स्टूडेंट्स ने पास किया है जबकि शहरी क्षेत्र में कुल 85 स्टूडेंट्स ही पास हो सके हैं।
पिछले अकादमिक वर्ष में पीएसईबी 10वीं की परीक्षा 12 मार्च से 21 मार्च 2018 तक और पीएसईबी 12वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 24 मार्च तक हुई थी। हर वर्ष करीब 5 लाख स्टूडेंट्स पीएसईबी 10वीं की परीक्षा देते हैं और करीब 3.5 लाख स्टूडेंट्स पीएसईबी 12वीं की परीक्षा देते हैं। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं में 3.40 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
पिछले साल 12वीं में पूजा जोशी ने परीक्षा में टॉप किया था। पूजा ने 98 फीसदी अंक हासिल किए थे। पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल में आयोजित की गईं थी। आज आर्ट्स कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए गए हैं।
पीएसईबी ने 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में 65.97%फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। अचानक वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की वजह से वेबसाइट कबी-कभी हैंग भी हो रहा है । बता दें कि परीक्षा में पहले स्थान पर सर्वजोत सिंह बसंल, अमन और मुस्कान सोनी तीन स्टूडेंट्स रहे हैं। तीनों के 98.89 फीसदी अंक हैं। 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है।
मुस्कान सोनी साइंस टॉपर हैं और उन्होंने साइंस स्ट्रीम में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह नाकोदर से हैं। अमन ने ह्यूमैनिटीज में टॉप किया है। उन्होंने ह्यूमैनिटीज में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह फतेहगढ़ से हैं। सरबजोत सिंह बसंल ने कॉमर्स में टॉप किया है। उन्होंने कॉमर्स में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह लुधियाना से हैं।
तीसरे नंबर पर भी दो छात्रों ने 98.44 फीसदी नंबर लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीसरे नंबर के टॉपरों में फाजिल्का की रहने वाली नाजिया कम्बोज और लुधियाना की रहने वाली मुस्कान शामिल हैं। दोनों के 450 में से 443 नंबर आए हैं।
सरबजोत सिंह बसंल ने कॉमर्स में टॉप किया है। उन्होंने कॉमर्स में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह लुधियाना से हैं।
इस साल लगभग 21690 नॉन-रेगुलर उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और 12693 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। पास प्रतिशत 58.52 प्रतिशत दर्ज किया गया।
ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा। ग्रामीण क्षेत्र से परीक्षा देने वाले जहां 86.9 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं शहरी क्षेत्र का कुल पास प्रतिशत सिर्फ 85 फीसदी रहा।
मुक्तसार साहिब की नवदीप कौर, फैजलका की खुश दीप कौर और लुधियाना के रावजीत कौर ने स्पोर्ट्स कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है।
लड़कियों ने लड़कों से अच्छा पर्फोर्म किया है। इस साल 90.86 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 82.83 फीसदी रहा है।
लुधियाना के लवलेन वर्मा 450, 98.67% में से 444 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरी रैंक दो छात्रों ने हासिल की, नाज़िया काम्बोज ने फाजिल्का से और मुस्कान ने लुधियाना से; दोनों ने 450 में से 443 और 98.44 फीसदी नंबर आए हैं।
इस साल तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। तीनों के नंबर 98.89 फीसदी आए हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर एक साथ ज्यादा लोड होने की वजह से वेबसाइट डाउन हो सकती है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है थोड़ी देर इंतजार करें। उसके बाद आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
पंजाब बोर्ड की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट को चेक करने के लिए इंतजार कर रहे हैं वो आज इस रिजल्ट को अपने मोबाइल फोन पर देख सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल पर पंजाब बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट को पीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने पर भी आप इस रिजल्ट को अपने मोबाइल फोन पर indiaresults.com, examresluts.net की साइट पर देख सकते हैं।
बोर्ड की तरफ से मार्च-अप्रैल महीने के दौरान परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। बता दें कि पंजाब बोर्ड ने 2018 में ही छात्र का स्कोर कार्ड सुधारने के लिए दिए जाने वाले अतिरिक्त नंबर (ग्रेस मार्क्स) की व्यवस्था बंद कर दी थी। हाल ही में पंजाब बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया था। छात्रों को लंबे समय से 12वीं के नतीजों का इंतजार है।
कक्षा 10वीं की बात करें तो उसमें 85.8% स्टूडेंट्स पास हुए। इस वर्ष करीब 3.40 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी और 3.80 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।
कक्षा 12की परीक्षा मार्च और अप्रैल 2019 को हुई थी। साल 2018 में बोर्ड ने पहली बार मार्क्स मोडरेशन को डिस्कंटिन्यू किया था। इसके जरिये छात्रों को ग्रेस अंक प्राप्त होता था।
साल 2018 में लुधियाना की पूजा जोशी ने 98 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया था। वहीं 97.55 फीसदी के साथ विवेक राजपूत ने दूसरा स्थान हासिल किया था। पिछले साल 12वीं का पास प्रतिशत 65.97 फीसदी रहा था। जबकि साल 2017 में पास प्रतिशत 62.36 फीसदी था।
पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए बोर्ड ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंंस की तैयारियां शुरू हो गई है। मीडियाकर्मियों का आना बोर्ड ऑफिस में शुरू हो गया है।