बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। BSEB के अध्यक्ष ने आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। बिहार में 12वीं का रिजल्ट पिछले 5 साल में सबसे बेहतर रहा है। राज्य में कुल 87.21 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। मृत्युंजय कुमार पूरे राज्य के टॉपर रहे हैं। उन्होंने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कॉमर्स में प्रिया कुमारी ने टॉप किया है तो वहीं आर्ट्स में तुषार कुमार टॉपर हैं। बिहार में 12वीं का रिजल्ट आने के बाद अब 10वीं के परिणाम का इंतजार है। बिहार बोर्ड ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर नतीजों की तारीख का ऐलान किया था। परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com पर चेक कर सकते है।

Bihar Board 10th Result 2024 Date, Time, Direct LINK LIVE: Check Here

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 12वीं के नतीजों को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड करने के अलावा छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन अन्य वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

Bihar Board Result 2024: Check Here | Bihar Board Result 2024 Direct LINK

Live Updates
10:47 (IST) 22 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं रिजल्ट ?

स्टेप 1. छात्र को सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जा है।

स्टेप 2. होम पर दिख रहे 12th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करना है।

स्टेप 3. 12th Result 2024 पर क्लिक करने के बाद सामने खुले नए विंडो में अपने लॉगिन क्रिडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें और सामने दिख रहे कैप्चा कोड को दर्ज करें।

स्टेप 4. सही जानकारी दर्ज करने के बाद उसे सबमिट करें, जिसके बाद आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।

स्टेप 5. अपना रिजल्ट जांचने के बाद छात्र उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल कर रखें।

10:17 (IST) 22 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE:स्कोरकार्ड पर क्या होगी डिटेल ?

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं, 12वीं, के परिणामों को जारी करने के बाद छात्रों को मिलने वाली मार्कशीट में छात्र के कुछ डिटेल दर्ज होते हैं, जो इस प्रकार हैं।

छात्र का नाम, व्यक्तिगत विवरण और माता-पिता के नाम।

स्कूल का नाम और पता.

रोल नंबर।

विषयों में कुल अंकों के साथ प्रत्येक विषय में मिले अंक।

सभी विषयों को मिलाकर सभी विषयों में मिले कुल अंक।

उत्तीर्ण/असफल स्थिति, प्रभाग।

अन्य विवरण।

08:44 (IST) 22 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: रिजल्ट के पहले 12वीं के छात्रों का लिया जा रहा इंटरव्यू

बिहार बोर्ड का रिजल्ट घोषित करने से पहले परीक्षा समिति ले रही 12वीं के छात्रों का इंटरव्यू। कई छात्रों का साक्षात्कार लिया गया। एक छात्र का इंटरव्यू 2 घंटे तक चला।

07:56 (IST) 22 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: कुछ देर का और इंतजार, आने वाले हैं बिहार बोर्ड के नजीते

आज बिहार दिवस है। बोर्ड के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि आज रिजल्ट आ सकता है।

22:51 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: बिहार दिवस के दिन होगी रिजल्ट की घोषणा

बिहार बोर्ड का रिजल्ट की घोषणा कल बिहार दिवस के दिन हो सकती है। छात्र अधिक जानकारी के लिए पोर्टल पर नोटिफिकेशन चेक करते रहें।

22:17 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: पहले 12वीं कक्षी के आएंगे परिणाम

बिहार बोर्ड माध्यमिक वार्षिक परीक्षा (कक्षा 10) 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक संपन्न हुईं, जबकि बीएसईबी इंटर परीक्षा 2024 (कक्षा 12) 1 फरवरी से 12 फरवरी, 2024 तक हुईं थीं।

21:21 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: जानिए क्या है बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 12वीं के नतीजों को लेकर किसी भी समय आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा सकती है, जिसमें इंटर रिजल्ट, टॉपर्स के नाम और उनके इंटरव्यू के बारे में अहम जानकारी शामिल होगी।

19:47 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किया जाएगा रिजल्ट

Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम की अधिसूचना का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किया जाएगा रिजल्ट।

18:53 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: बिहार बोर्ड परिणाम का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

बिहार बोर्ड परिणाम की तैयारी पूरी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, किसी भी वक्त नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

17:22 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: तैयार हो चुका है नोटिफिकेशन

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों द्वारा 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी करने का नोटिफिकेशन तैयार कर लिया गया है, जिसे अंतिम रूप देने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष भेज दिया गया। अधिकारियों द्वारा अप्रूवल मिलने के तुरंत बाद इसे जारी कर दिया जाएगा।

16:41 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: कैसा रहा पिछले पांच साल बिहार बोर्ड 12वीं का ओवरऑल पासिंग पर्संटेज

बीएसईबी 10वीं, 12वीं के ओवरऑल पासिंग पर्संटेज की बात करें, यहां जान लीजिए पिछले पांच साल की टॉप पर्संटेज से लेकर लोअर पर्संटेज तक की कंप्लीट डिटेल।

Year Trends BSEB Class 12 Overall pass percentage

2023 83.70%

2022 80.15%

2021 78.04%

2020 80.44%

2019 79.76%

15:56 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: रिजल्ट देखने की सबसे आसान प्रोसेस

बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं इंटर का रिजल्ट देखने की सबसे आसान तकनीक यहां बताई गई जानकारी को फॉलो करने के बाद हासिल की जा सकती है, जिसे पूरा परिवार घर बैठे एक ही वक्त में नतीजे देख सकेगा।

15:28 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: कब आएगा बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट का नोटिफिकेशन

बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी BSEB द्वारा कर ली गई हैं । बीएसईबी सूत्रों के अनुसार, बिहार बोर्ड आज किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

14:49 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: 2023 से 2015 तक, कब-कब आया बिहार बोर्ड का रिजल्ट ?

बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट के पिछले कुछ सालों के पैटर्न को देखें तो बोर्ड ने पिछले 9 साल के इतिहास में एक भी तारीख को रिजल्ट जारी करने के लिए दोहराया नहीं है। यहां जान लीजिए 2023 से 2015 तक किन तारीखों को जारी हुआ बिहार बोर्ड का परिणाम।

2023- 21 मार्च

2022- 16 मार्च

2021- 26 मार्च

2020- 24 मार्च

2019- 30 मार्च

2018- 6 जून

2017- 30 मई

2016- 28 मई

2015- 20 जून

13:48 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर 2023 को क्या मिला था पुरस्कार

बिहार बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को एक लैपटॉप, 1 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि, एक लैपटॉप और एक किंडल-ई-बुक रीडर दिया गया था।

13:03 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: बिहार की इन तीन बेटियों ने लहराया था सफलता का परचम

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 2023 के बारे में बात करें, तो आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी थी, जिनके नाम, स्ट्रीम और अंक प्रतिशत इस प्रकार हैं।

साइंस- आयुषी नंदन (94.8%)

कॉमर्स- सौम्या शर्मा (95%)

आर्ट्स- मोहद्दिसा (95%)

12:08 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: कैसा रहा बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों का प्रदर्शन

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा 2023 में आयोजित की गई 12वीं इंटर की परीक्षाओं में आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में 6,68,526 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी, जिसमें से 5,53,150 ने इन परीक्षाओं को पास किया था। 2023 बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स की पासिंग पर्संटेज 82.74 प्रतिशत रहा था।

11:26 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: क्या हैं बिहार बोर्ड 12वीं के आंकड़े

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं में कुल 13,04,586 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज की थी।

13,04,586 छात्रों में से 10,91,948 छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

बिहार बोर्ड 12वीं 2023 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.70 प्रतिशत रहा था।

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.74 प्रतिशत रहा था।

बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.95 प्रतिशत रहा था।

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.93 रहा था।

10:14 (IST) 21 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024: छात्रों को मिलेगी डिजिलॉकर में मार्कशीट सुरक्षित रखने की सुविधा

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं इंटर के नतीजे जारी होने में बस कुछ समय ही शेष रह गया है, ऐसे में छात्रों को अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी को सुरक्षित करने के लिए फोन या किसी पेन ड्राइव की जरूरत नहीं पड़ने वाली है क्योंकि छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट को DigiLocker में सेव करने के बाद कहीं भी कभी भी डाउनलोड कर सकेंगे।