बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। BSEB के अध्यक्ष ने आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। बिहार में 12वीं का रिजल्ट पिछले 5 साल में सबसे बेहतर रहा है। राज्य में कुल 87.21 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। मृत्युंजय कुमार पूरे राज्य के टॉपर रहे हैं। उन्होंने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कॉमर्स में प्रिया कुमारी ने टॉप किया है तो वहीं आर्ट्स में तुषार कुमार टॉपर हैं। बिहार में 12वीं का रिजल्ट आने के बाद अब 10वीं के परिणाम का इंतजार है। बिहार बोर्ड ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर नतीजों की तारीख का ऐलान किया था। परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com पर चेक कर सकते है।

Bihar Board 10th Result 2024 Date, Time, Direct LINK LIVE: Check Here

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 12वीं के नतीजों को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड करने के अलावा छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन अन्य वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

Bihar Board Result 2024: Check Here | Bihar Board Result 2024 Direct LINK

Live Updates
15:38 (IST) 24 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: कैसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट?

ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट</p>

बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

– होम पेज पर उपलब्ध ‘बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024’ लिंक फ्लैश हो रहा होगा। उस पर क्लिक करें।

– एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

– सबमिट पर क्लिक करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर फ्लैश होगा।

– परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।

– आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

13:02 (IST) 24 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: 31 मई तक घोषित होगा कंपार्टमेंट का रिजल्ट

बीएसईबी कक्षा 12 स्क्रूटनी आवेदन लिंक और कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन लिंक 28 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक खुला रहेगा। वहीं इसका रिजल्ट 31 मई तक घोषित किया जाएगा। बता दें कि कंपार्टमेंट श्रेणी में उन छात्रों को रखा गया है जो 1 या फिर अधिकतम 2 विषयों में पास नहीं हो पाए हैं। 28 मार्च से इसके लिए अप्लाई करने का प्रोसेस शुरू हो जाएगा। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

16:31 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: 5 लाख से ज्यादा बच्चों को मिली फर्स्ट डिविजन

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट की घोषणा की। इस बार का रिजल्ट पिछले 5 साल का सबसे बेहतर रिजल्ट कुल कुल 87.21 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 5,24,939 स्टूडेंट्स को फर्स्ट क्लास डिविजन मिली है। वहीं 5,04,897 छात्र-छात्राओं को सेकेंड पोजिशन मिली है। 96,595 छात्र-छात्राएं तृतीय डिविजन पर रहे हैं।

14:54 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: तीनों स्ट्रीम में लड़कों से कहीं आगे रहीं लड़कियां

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने एकबार फिर लड़कों के मुकाबले बाजी मार ली है। ओवरऑल भी लड़कियां आगे हैं जबकि तीनों स्ट्रीम में लड़कियां का प्रदर्शन लड़के के मुकाबलें कहीं ज्यादा है।

आर्ट्स में लड़कियां का पासिंग प्रतिशत 88.07 फीसदी है जबकि 83.17 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

कॉमर्स में 96.91 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 93.86 प्रतिशत है।

साइंस में 89.71 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। वहीं 86.73 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

14:32 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने फिर मारी बाजी

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। इंटर परीक्षा के नतीजों में लड़कियों ने एकबार फिर लड़कों के मुकाबले बाजी मार ली है। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 88.84 प्रतिशत रहा है जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 85.69 प्रतिशत रहा है।

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 6,22,217 लड़कियां बैठी थीं जिसमें से 5,52,783 लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों की संख्या 6,69,467 थी। इसमें से 5,73,656 लड़के पास हुए हैं।

EditDelete

14:04 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट: साइंस के टॉप 3 स्टूडेंट्स

बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। साइंस स्ट्रीम से मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया है। मृत्युंजय कुमार ने 96.20 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम के ये हैं टॉप 3 स्टूडेंट्स।

– मृत्युंजय कुमार (96.20%)

– सिमरन गुप्ता, वरुण कुमार (95.40%)

– प्रिंस कुमार (95.20%)

13:43 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, जानें किसने किया टॉप

बिहार में 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कुल 87.21 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम से मृत्युंजय कुमार पूरे राज्य में टॉपर हैं। उन्हें 481 नंबर मिले हैं। उनका कुल प्रतिशत 96.2 रहा है।

आर्ट्स में तुषार कुमार ने टॉप किया है। उन्हें 482 अंक मिले हैं। उनका कुल प्रतिशत 96.4% रहा है।

कॉमर्स में प्रिया कुमारी ने टॉप किया है। उन्हें 478 अंक मिले हैं। उनका पासिंग प्रतिशत 95.61 प्रतिशत है।

13:25 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Inter Sarkari Result 2024: सबसे पहले कहां आएगा 12वीं का रिजल्ट

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड बस थोड़ी देर में नतीजों को जारी करने वाला है, जिसे सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपलोड किया जाएगा। जहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

13:08 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: उम्मीद के मुताबिक नहीं आया रिजल्ट तो क्या करें?

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद कई स्टूडेंट्स ऐसे होंगे जिन्हें उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिलेगा। ऐसे में वह स्टूडेंट्स अपने पेपर को फिर से चेक करवा सकते हैं। रीचेकिंग के विकल्प के लिए स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं।

12:57 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result 2024 Live: SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

एसएमएस से Bihar Board Class 12th रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें ‘BIHAR12’ और अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करके 56263 नंबर पर भेजना होगा।

12:44 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: 12वीं के छात्रों का खत्म होने वाला है इंतजार

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से किसी भी समय प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय और तिथि की घोषणा की जा सकती है, जिसके बाद बिहार 12वीं इंटर की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

12:05 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: पिछले पांच साल में कब-कब हुईं 12वीं की परीक्षा?

पिछले पांच साल में बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं कब-कब आयोजित हुईं।

  • साल परीक्षा की तारीख
  • 2023- 1 से 12 फरवरी
  • 2022- 1 से 14 फरवरी
  • 2021- 2 से 13 फरवरी
  • 2020- 3 से 13 फरवरी
  • 2019- 6 से 16 फरवरी
  • 11:43 (IST) 23 Mar 2024
    Bihar Board 12th Result Live: दो घंटे से भी कम का बचा समय

    बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आने में अब 2 घंटे से भी कम का समय बचा है। परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र मानसिक तौर पर खुद को मजबूत रखें। रिजल्ट देखने से पहले बिल्कुल भी घबराएं नहीं। वहीं रिजल्ट अगर बुरा रहता है तो भी निराश न हों। विकल्प के कई रास्ते छात्र-छात्राओं के लिए खुले हैं।

    11:29 (IST) 23 Mar 2024
    Bihar Board 12th Result 2024 Live: रिजल्ट देखने के लिए यह जानकारी रखें अपने पास

    बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर परिणाम देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड इंटर परीक्षा का रोल कोड और रोल नंबर आवश्यक है। स्टूडेंट्स को यह जानकारी उनके एडमिट कार्ड पर मिल जाएगी।किसी भी कठिनाई से बचने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें।

    11:03 (IST) 23 Mar 2024
    Bihar Board 12th Result 2024 Live: टॉपर्स को गिफ्ट देगी सरकार

    बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। टॉपर्स पर बिहार सरकार पुरस्कार की बारिश कर देगी। टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को कैश और लैपटॉप गिफ्ट में मिलेंगे।

    10:03 (IST) 23 Mar 2024
    Bihar Board 12th Result Live: रिजल्ट आने के बाद साइट हो सकती है धीमी

    बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे। इसके बाद रिजल्ट ऑनलाइन साइट पर अपलोड हो जाएंगे। साइट पर रिजल्ट आने के बाद ढेर सारे स्टूडेंट्स लॉग इन करेंगे। इस स्थिति में वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को यह सलाह दी जाती है कि वह धैर्य रखें और साइट के खुलने का इंतजार करें। ऑनलाइन के अलावा स्टूडेंट्स मैसेज के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।

    09:22 (IST) 23 Mar 2024
    Bihar Board 12th Result Live: पिछले साल 21 मार्च को आया था 12वीं का रिजल्ट

    पिछले साल यानि कि 2023 में 12वीं का परिणाम 21 मार्च को जारी किया गया था। पिछले साल का कुल पासिंग प्रतिशत 83.7 रहा था। पिछले साल 13,04,586 बच्चों ने पेपर दिया था जिसमें से 10,91,948 बच्चे पास हुए थे। पिछले साल साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 83.93 रहा था। आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 82.74 था। कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 93.95 प्रतिशत था।

    08:40 (IST) 23 Mar 2024
    Bihar Board 12th Sarkari Result 2024: जारी हो गया नोटिफिकेशन

    बिहार बोर्ड 12वीं इंटर के नतीजो को लेकर बीएसईबी ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आज दोपहर 1.30 बजे नतीजों की घोषणा करेंगे।

    08:13 (IST) 23 Mar 2024
    Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: इस तरह डाउनलोड होगी मार्कशीट

    बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा। BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे। रिजल्ट के ऐलान के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन परिणाम देख पाएंगे। इसके अलावा मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका कुछ ऐसा है कि

    मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट का ऑप्शन फ्लैश होना शुरू हो जाएगा।

    उस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी। वहां आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। जानकारी में रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप रिजल्ट को मार्कशीट के रूप में निकाल सकेंगे। हालांकि ओरिजनल मार्कशीट आपके स्कूल से ही आपको मिलेगी।

    07:34 (IST) 23 Mar 2024
    Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी चेक कर पाएंगे रिजल्ट

    बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी, 2024 के बीच संपन्न हुई थी। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वह ऑनलाइन तो रिजल्ट देख ही सकेंगे। साथ ही मोबाइल से एसएमएस के जरिए भी वह रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एसएमएस के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल पर ‘BIHAR12’ टाइप कर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर भेजना होगा।

    18:21 (IST) 22 Mar 2024
    Bihar Board 12th Sarkari Result 2024: कब जारी होगा नोटिफिकेशन ?

    बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 12वीं इंटर के नतीजे जारी करने की सारी तैयारी पूरी कर ली है, जिसमें पहला चरण नोटिफिकेशन जारी करना है। नोटिफिकेशन के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान किया जाएगा जिसमें नतीजों के साथ अन्य जानकारी भी दी जाएगी।

    17:44 (IST) 22 Mar 2024
    Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे कहां देख सकेंगे ?

    बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रो की संख्या को देखते हुए नतीजों को एक नहीं चार वेबसाइट पर जारी करेगा। जिसमें पहली आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा तीन अन्य सरकारी वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com और

    secondary.biharboardonline.com शामिल हैं।

    17:11 (IST) 22 Mar 2024
    Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड 12वीं इंटर साइंस स्ट्रीम के आंकड़े

    बिहार बोर्ड 12वीं इंटर 2023 के नतीजों की बात करें तो साइंस स्ट्रीम में कुल 5,86,532 छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें 4,92,300 छात्रों को सफलता मिली थी। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम 2023 का पासिंग पर्संटेज 83.93 प्रतिशत रहा है।

    16:39 (IST) 22 Mar 2024
    Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: अंकों से असंतुष्ट छात्रों के पास क्या है विकल्प ?

    बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं इंटर रिजल्ट जारी होने के बाद अगर छात्र प्राप्त हुए अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो उनके पास रिचेकिंग का विकल्प होता है। इस प्रोसेस में छात्र को कुछ मामूली फीस के साथ रिचेकिंग का आवेदन करना पड़ता है, जिसके बाद उनकी आंसर शीट की दोबारा जांच की जाती है।

    15:37 (IST) 22 Mar 2024
    Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड ने जारी किया ये महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन

    बिहार बोर्ड ने 11वीं कक्षा पास करके 12वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार 12वीं कक्षा में एडमिशन प्रोसेस के लिए 24 मार्च से आवेदन किया जा सकता है।

    https://x.com/officialbseb/status/1771055093707571610?s=20

    15:11 (IST) 22 Mar 2024
    Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: कब होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान ?

    बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से किसी भी समय प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय और तिथि की घोषणा की जा सकती है, जिसके बाद बिहार 12वीं इंटर की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

    14:48 (IST) 22 Mar 2024
    Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: पिछले साल का कितना था बिहार बोर्ड 12वीं इंटर का पासिंग पर्संटेज

    बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा बहुत जल्द 2024 में आयोजित की गई परीक्षाओं के नतीजे जारी करने वाला है। मगर इसके बीच में छात्रों के लिए यह जानना जरूरी है कि 2023 में बिहार बोर्ड इंटर का उत्तीर्ण प्रतिशत क्या था।

    बिहार बोर्ड 12वीं 2023 परीक्षाओं में कुल 13,04,586 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिसमें से 10,91,948 छात्रों के हाथ सफलता लगी थी। इस पास फेल के बीच बिहार बोर्ड 12वीं इंटर का पासिंग पर्संटेज 82.74% रहा था।

    13:51 (IST) 22 Mar 2024
    Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: BSEB की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या होगा ?

    बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों को लेकर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार नतीजों की घोषणा करने के साथ ही तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स के नामों की घोषणा भी करेंगे। इसके अलावा बिहार बोर्ड के मुख्य सचिव टॉपर्स को मिलने वाली इनामी राशि और पुरस्कारों की डिटेल भी साझा कर सकते हैं।

    13:06 (IST) 22 Mar 2024
    Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: क्या टूटेगा पिछले साल के टॉपर्स का रिकॉर्ड ?

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 2023 के नतीजों में तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स द्वारा हासिल किए गए अंक प्रतिशत का रिकॉर्ड इस बार टूटेगा या बरकरार रहेगा ये देखना दिलचस्प होगा। यहां जानें कौन हैं बिहार बोर्ड इंटर की तीनों स्ट्रीम के टॉपर।

    स्ट्रीम नाम अंक प्रतिशत

    साइंस आयुषी नंदन 94.80%

    आर्ट्स मोहद्देसा 95%

    कॉमर्स सौम्या शर्मा 95%

    12:09 (IST) 22 Mar 2024
    Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: चार वेबसाइट पर देख सकते हैं बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे

    छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और सर्वर पर पड़ने वाले लोड को ध्यान में रखते हुए बिहार बोर्ड चार सरकारी वेबसाइट पर नतीजों को जारी करेगा।

    1. biharboardonline.bihar.gov.in

    2. results.biharboardonline.com

    3. secondary.biharboardonline.com

    4. onlinebseb.in