RRB Railway Group D Answer Key 2018-2019: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। आंसर की चेक करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले आरआरबी या उससे संबद्ध रीजनल साइट पर जाना होगा। वहां आंसर की का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद लॉगिन करना होगा। आगे लॉगिन आईडी और पासवर्ड भरने के बाद सबमिट का ऑप्शन आएगा। उस पर क्लिक करते ही आंसर की आपके सामने होगी। आपत्तियां दर्ज कराने का एक लिंक आज जल्द ही एक्टिवेट कर दिया जाएगा। आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 17 जनवरी, 2019 है। आरआरबी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज की प्रक्रिया भी शुरू करेगा। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और इसे सावधानीपूर्वक जांचने की आवश्यकता है, यदि कोई गलती होती है, तो उम्मीदवारों को आरआरबी वेबसाइटों पर सबूत के साथ आपत्ति दर्ज करानी होगी।

ऐसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं आंसर की
1. आंसर की चेक करने के लिए अपने क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट या केंद्र की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘ग्रुप डी 2018 आंसर की’ लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा जिसमें ‘डाउनलोड द आंसर की’ का विकल्प दिखेगा।
4. इस पर क्लिक करें। आंसपर की डाउनलोड करें।
5. आप भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की को डाउनलोड करके और प्रिंट आउट लेकर रख सकते हैं।