ओडिशा पुलिस विभाग ने सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग की ओर से यह अधिसूचना रविवार (19 जनवरी 2025) को जारी की गई। जो उम्मीदवार इसका इंतजार कर रहे थे वह अब योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 20 जनवरी 2025 से होगी। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट odishapolice.gov.in पर विजिट करना होगा।
अप्लाई करने की कब है लास्ट डेट?
इस भर्ती के जरिए ओडिशा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के खाली पड़े 933 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से 10 फरवरी रात 10 बजे तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इसी तय समयसीमा के अंदर आवेदन करें। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास एक वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर चाहिए होगा।
MPPSC Result 2022 Out: लंबे इंतजार के बाद जारी हुआ मध्य प्रदेश पीसीएस का रिजल्ट, दीपिका पाटीदार ने किया टॉप
रिक्त पदों की पूरी जानकारी
बता दें कि सब इंस्पेक्टर के कुल 933 पद खाली हैं जिसमें पुलिस सब इंस्पेक्टर के 609 पद, सब इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (आर्म्ड) के 253 पद, स्टेशन ऑफिसर (फायर सर्विस) के 47 पद, असिस्टेंट जेलर अंडर होम डिपार्टमेंट, ओडिशा सरकार के 24 पद खाली हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो ओडिया भाषा के साथ ME स्कूल से 12वीं पास या फिर समकक्ष हो। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, विकलांग व्यक्ति उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवार केवल एसआई पुलिस और सहायक जेलर पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार 1 जनवरी, 2024 तक 21 से 25 वर्ष के बीच होने चाहिए। आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।