ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट का लिंक सबसे पहले डिजिलॉकर पर एक्टिव हुआ है। छात्र डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। डिजिलॉकर पर रिजल्ट एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।

Odisha Board 12th Result 2025: Last Five Year Trends

इस साल ओडिशा बोर्ड 12वीं में कुल 82.77 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। सबसे ज्यादा स्टूडेंट साइंस स्ट्रीम में पास हुए हैं। साइंस का पासिंग प्रतिशत 87.50% रहा है। वहीं कॉमर्स का 83.20%, आर्ट्स का 80.51% और वोकेशनल का पासिंग प्रतिशत 60.57 प्रतिशत रहा है।

बता दें कि इस साल सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12वीं की परीक्षा 4 लाख के करीब स्टूडेंट शामिल हुए थे। ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से लेकर 27 मार्च तक चली थी। बोर्ड ने इस साल एग्जाम का शेड्यूल 20 नवंबर 2024 को जारी कर दिया था।

CHSE Odisha 12th Result 2025: Direct Link

जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं और अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऐसा करने का अवसर दिया जाएगा।

Live Updates
18:10 (IST) 21 May 2025
CHSE 12th Result 2025 Live: साइंस स्ट्रीम का जेंडर वाइस पासिंग रिजल्ट

इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल 1,13,968 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिसमें से 58,895 लड़के थे, जबकि 55,073 लड़कियां थीं। इनमें से 50,943 लड़के पास हो गए हैं जिनका पासिंग प्रतिशत 86.49 फीसदी है। वहीं लड़कियों की पास संख्या 48,781 है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.57 प्रतिशत है।

17:58 (IST) 21 May 2025
CHSE 12th Result 2025 Live: इस साल कितने बच्चे हुए पास ?

इस साल ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 3,82,729 छात्र शामिल हुए थे जिसमें से 3,16,787 स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा पास कर ली है।

16:53 (IST) 21 May 2025
CHSE 12th Result 2025 Live: लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से कहीं ज्यादा

इस साल ओडिशा बोर्ड 12वीं में कुल 142512 लड़के परीक्षा में पास हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 77.88% है।

वहीं कुल 174251 लड़कियां परीक्षा में पास हुई हैं। कुल पास प्रतिशत 87. 24% है।

16:52 (IST) 21 May 2025
CHSE 12th Result 2025 Live: इस साल कुल 82.77 फीसदी बच्चे हुए पास

ओडिशा बोर्ड 12वीं में इस साल कुल 82.77 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस साल कुल 382729 बच्चों ने यह परीक्षा दी थी जिसमें से 316787 स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में पास हो गए हैं।

16:46 (IST) 21 May 2025
Odisha 12th Result 2025 Live: इस साल का स्ट्रीम वाइस पासिंग प्रतिशत

ओडिशा बोर्ड 12वीं में इस साल साइंस स्ट्रीम में सबसे अधिक बच्चे पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल साइंस स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत बढ़ा भी है। नीचे इस साल के पासिंग प्रतिशत की पूरी जानकारी है।

साइंस: 87.50%

कॉमर्स: 83.20%

आर्ट्स: 80.51%

वोकेशनल: 60.57%

ये है पिछले साल का पासिंग प्रतिशत

साइंस: 86.93%

कॉमर्स: 82.27%

आर्ट्स: 80.95

16:36 (IST) 21 May 2025
CHSE Result 2025 Live: इन वेबसाइट्स पर जाकर चेक किया जा सकता है ओडिशा बोर्ड का रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर विजिट करें।

– chseodisha.nic.in

– orissaresults.nic.in

– results.digilocker.gov.in

– results.odisha.gov.in

16:34 (IST) 21 May 2025
CHSE Result 2025 Live: इस साल 12वीं के रिजल्ट से जुड़े आंकड़े कुछ ही देर में आएंगे

ओडिशा बोर्ड 12वीं के रिजल्ट से जुड़े आंकड़े कुछ ही देर में सामने आएंगे। इसमें इस साल का पासिंग प्रतिशत, टॉपर्स की जानकारी और स्ट्रीम वाइस पासिंग प्रतिशत की जानकारी शामिल है।

16:29 (IST) 21 May 2025
CHSE 12th Result 2025 Out: रिजल्ट के लिए इन क्रेडेंशियल की होगी जरूरत

ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। जिन छात्रों ने इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी वह डिजिलॉकर पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

16:24 (IST) 21 May 2025
CHSE Odisha 12th Result Out: ओडिशा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट नहीं चल रही, डिजिलॉकर पर देखें परिणाम

ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in ओपन नहीं हो रही है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

16:18 (IST) 21 May 2025

CHSE Odisha 12th Result Out: ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से चेक करें परिणाम

CHSE Odisha 12th Result 2025 Out: ओडिशा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। ...अधिक जानकारी
16:13 (IST) 21 May 2025
CHSE Odisha 12th Result 2025 out: जारी हो गया ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। रिजल्ट का लिंक सबसे पहले डिजिलॉकर पर एक्टिव हुआ है।

16:05 (IST) 21 May 2025
CHSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल कैसा रहा था पासिंग प्रतिशत?

ओडिशा बोर्ड 12वीं में पिछले साल तीनों स्ट्रीम का पास प्रतिशत कुछ इस प्रकार था।

साइंस: 86.93%

कॉमर्स: 82.27%

आर्ट्स: 80.95%

16:00 (IST) 21 May 2025
CHSE 12th Result 2025 Live: तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट थोड़ी देर में होगा जारी

ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ ही क्षणों में जारी होने वाला है। 12वीं की तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होगा।

15:59 (IST) 21 May 2025

Odisha Board 12th Result 2025: ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट सबसे पहले इस Direct Link पर हो रहा जारी, ऐसे चेक करें परिणाम

Odisha Board 12th HSC Result 2025 out today at direct link Orrisaresults.nic.in: ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज इस Direct link Orrisaresults.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। ...और पढ़ें
15:57 (IST) 21 May 2025
CHSE 12th Result 2025 Live: कुछ ही देर में आएगा ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट chseodsiha.nic.in और results.odisha.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा।

15:55 (IST) 21 May 2025
CHSE 12th Result 2025 Live: ओरिजनल मार्कशीट कब मिलेगी?

ओडिशा सीएचएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड होने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी और असली मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद छात्र अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त करेंगे।

15:45 (IST) 21 May 2025
CHSE 12th Result 2025 Live: कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा ?

इस साल ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में करीब 4 लाख बच्चे शामिल हुए थे। 12वीं बोर्ड की परीक्षा राज्य भर में 1,276 सेंटर्स पर पेन पेपर मोड में आयोजित हुई थी।

15:36 (IST) 21 May 2025
Odisha Board 12th Result 2025 Live: डिजिलॉकर के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर के माध्यम से भी देखा जा सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

कैंडिडेट सबसे पहले आवश्यक क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके डिजिलॉकर ऐप में लॉग इन करें

होम पेज पर 'Pull Partner Documents' बटन पर क्लिक करें

अब Odisha Board Result सेलेक्ट करें।

अब +2 कक्षा को सेलेक्ट करें।

अब अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।

मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें। आप इसे अपने फोल्डर में भी सहेज सकते हैं।

15:35 (IST) 21 May 2025

Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र में शुरू हुई कक्षा 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया, यहां है स्ट्रीम-वार सीट मैट्रिक्स

Maharashtra FYJC Admission Registration 2025: महाराष्ट्र स्कूल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने महाराष्ट्र FYJC प्रवेश 2025 पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया है, जिसमें यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। ...यहां पढ़ें
15:28 (IST) 21 May 2025
CHSE 12th Result 2025 Live: ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट होने वाला है जारी

ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने में कुछ ही देर बची है। रिजल्ट 4 बजे जारी होगा। परिणाम की घोषणा बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इसके बाद एक Direct Link आधिकारिक वेबसाइट chseodsiha.nic.in और results.odisha.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा।

13:42 (IST) 21 May 2025
CHSE 12th Result 2025 Live: ओडिशा बोर्ड 12वीं की मार्किंग स्कीम क्या है?

ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज शाम को 4 बजे जारी होगा। 12वीं बोर्ड की मार्किंग स्कीम कुछ इस प्रकार है कि हर विषय की परीक्षा कुल 100 नंबर की हुई जिसमें 70 मार्क्स थ्यौरी के थे और 30 नंबर प्रैक्टिकल के थे।

13:35 (IST) 21 May 2025
CHSE Odisha 12th Result 2025 Live: रिजल्ट से पहले बोर्ड की वेबसाइट हुई डाउन

ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होना है, लेकिन रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट chseodisha.nic.in और results.odisha.gov.in डाउन हो गई है। वेबसाइट अभी ओपन नहीं हो रही है।

13:09 (IST) 21 May 2025
CHSE Odisha 12th Result 2025: कब जारी होगा ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? यहां देखें पिछले पांच साल का ट्रेंड

ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा। पिछले पांच साल का ट्रेंड देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें। ...अधिक जानकारी

12:35 (IST) 21 May 2025

CBSE Result 2025: सीबीएसई 12वीं की स्कैन की गई कॉपियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, आज से करा सकते हैं कॉपियों का रिवेल्यूएशन

CBSE Result 2025, scanned copies revaluation application begins: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम जारी करने के बाद, दोनों कक्षाओं की स्कैन की गई कॉपियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू को शुरू कर दिया है, जिसके लिए यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन किया जा सकता है। ...पूरी जानकारी
11:26 (IST) 21 May 2025
CHSE Odisha 12th Result 2025 LIVE: कहां मिलेगी असली मार्कशीट

ओडिशा सीएचएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड होने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी और असली मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद छात्र अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त करेंगे।

10:20 (IST) 21 May 2025
CHSE Odisha 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल क्या रहा 12वीं की तीनों स्ट्रीम का पास प्रतिशत

पिछले वर्ष विज्ञान स्ट्रीम में उत्तीर्ण प्रतिशत 86.93 प्रतिशत, वाणिज्य स्ट्रीम में 82.27 प्रतिशत तथा कला स्ट्रीम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.95 प्रतिशत था।

09:51 (IST) 21 May 2025
CHSE Odisha 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल कब जारी हुए थे रिजल्ट

पिछले साल ओडिशा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परिणाम 26 मई को जारी किया था।

09:38 (IST) 21 May 2025
CHSE Odisha 12th Result 2025 LIVE: ओडिशा बोर्ड आज ही जारी करेगा पूरक परीक्षा की तारीखें ?

उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई), ओडिशा आज कक्षा 12वीं रिजल्ट को जारी करने के साथ ही पूरक परीक्षा और पुनर्मूल्यांकन तिथियों को जारी करेगा।

09:32 (IST) 21 May 2025
CHSE Odisha 12th Result 2025 LIVE: जनसत्ता पर भी मिलेगा ओडिशा बोर्ड रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

09:29 (IST) 21 May 2025
chseodisha.nic.in, CHSE Odisha 12th Result 2025 LIVE: कहां मिलेगा ओडिशा बोर्ड रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।