ओडिशा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) जल्द ही 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है। इस साल करीब 3.93 लाख बच्चों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। यह परीक्षा 18 फरवरी से लेकर 27 मार्च के बीच आयोजित हुई थी। परिणाम की घोषणा होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
क्या कहता है पिछले पांच साल का ट्रेंड?
पिछले पांच के ट्रेंड पर नजर डालें तो पता चलता है कि 2020 से हर साल अलग-अलग समय पर ही ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ है। 2020 और 2021 में कोविड महामारी की वजह से रिजल्ट आने में देरी हुई थी, लेकिन उसके बाद भी 2022 में 12वीं का रिजल्ट जुलाई में आया था। 2020 में 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट दो अलग-अलग तारीख में जारी हुआ था। साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 12 अगस्त को आया था जबकि आर्ट्स का रिजल्ट 5 सितंबर को जारी हुआ था।
CHSE Odisha 12th Result 2025: Live Updates
2022 से एक ही तारीख को आने लगा रिजल्ट
वहीं 2021 में ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इसी फॉर्मेट पर जारी हुआ था। 2021 में साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 31 जुलाई को आया था जबकि आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 15 अगस्त को जारी हुआ था। 2022 में ओडिशा 12वीं का रिजल्ट 27 जुलाई को घोषित हुआ था। तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एकसाथ आया था। 2023 में 31 मई को और 2024 में 26 मई को नतीजे घोषित हुए थे।
2022 और 2023 में कितना रहा पासिंग प्रतिशत?
बता दें कि इस साल ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 27 मार्च, 2025 के बीच आयोजित हुई थीं। इन परीक्षाओं में 4 लाख के करीब स्टूडेंट शामिल हुए थे। परीक्षा का समय दोपहर 10 बजे से 1 बजे का था। परीक्षा के पहले दिन, विज्ञान स्ट्रीम के 1.14 लाख से अधिक छात्र राज्य भर में 1,276 निर्दिष्ट परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हुए, जो मूल्यांकन प्रक्रिया के पैमाने और महत्व को दर्शाता है।
2023 में ओडिशा बोर्ड 12वीं में कुल 78.88 फीसदी बच्चे पास हुए थे। 2022 में साइंस स्ट्रीम विज्ञान के लिए 96.12%, वाणिज्य के लिए 89.20% और कला के लिए 82.10% था।