Odisha 10th Result 2022 Date and Time: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट (Odisha BSE 10th Result 2022) 6 जुलाई 2022 को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की डेट आज जारी कर दी गई है। नतीजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in या bseodisha.nic.in घोषित किएं जाएंगे। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
रविवार को इस बात की जानकारी देते हुए राज्य शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in, orissaresults.nic.in से मैट्रिक के परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया चल रही है और हम कुछ दिनों में परिणाम घोषित करने की उम्मीद करते हैं।
माध्यमिक परीक्षा बोर्ड द्वारा 29 अप्रैल से 7 मई के बीच दसवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में 5 लाख से अधिक छात्र -छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षाएं कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ऑफलाइन मोड में संपन्न हुई थी। परीक्षा के लिए राज्य में 3,540 केंद्र बनाए गए थे।
21 मई को राज्य भर के 58 मूल्यांकन केंद्रों पर छात्रों के उत्तर पत्रों की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस साल, मैट्रिक की परीक्षा में नामांकन के बावजूद 43,000 से अधिक छात्रों की अनुपस्थित रहे थे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ओडिशा बोर्ड 10वीं के परिणाम से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर नज़र रखें।
Odisha BSE 10th Result 2022 How to Check: बीएसई ओडिशा 10वीं रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
1.आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in या bseodisha.nic.in पर जाएं।
2.बीएसई 10वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
3.आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
4.बीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।