NEET Exam 2023 Date: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नीट यूजी 2023 और सीयूईटी 2023 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG Exam 2023 Date) 7 मई को आयोजित किया जाएगा। वहीं कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET Exam 2023 Date) का आयोजन 21 से 31 मई 2023 और 1 जून से 7 जून 2023 तक किया जाएगा।

बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अभी नीट 2023 परीक्षा की तिथि ही घोषित की है। जल्द ही परीक्षा का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा तिथियों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

एनटीए (NTA) जल्द ही NEET 2023, CUET UG 2023, CUET PG 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करेगा। एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा की तारीखों और अन्य निर्देशों से संबंधित स्पष्टीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें। वहीं संभावना जताई जा रही है कि नीट यूजी 2023 परीक्षा से करीब एक माह पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

वहीं साल 2022 में नीट यूजी की परीक्षा का आयोजन एनटीए की ओर से 17 जुलाई 2022 को किया गया है। परीक्षा जारी दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर-की 31 अगस्त 2022 को जारी की गई थी और 2 सितंबर 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को समय दिया गया था।

NEET UG 2023 Dates: नीट यूजी 2022 परीक्षा तिथि

नीट यूजी 2023 परीक्षा डेट7 मई 2023
नीट यूजी 2023 रजिस्ट्रेशन डेटजल्द जारी
नीट यूजी 2023 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेटजल्द जारी

CUET 2023 Exam Date: सीयूईटी 2023 परीक्षा डेट

सीयूईटी 2023 परीक्षा डेट21 से 31 मई 2023 और 1 जून से 7 जून 2023
सीयूईटी यूजी 2023 रजिस्ट्रेशन डेटजल्द जारी
सीयूईटी पीजी यूजी 2023 रजिस्ट्रेशन डेटजल्द जारी