NEET UG 2023 Question paper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों के लिए जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके बारे में छात्रों को जानना बेहद जरूरी है। एजेंसी ने नीट 2023 पेपर की क्वैश्चन बुकलेट के मीडियम को लेकर जूरूरी नोटिफिकेशन जारी किया है।
जिसके अनुसार जिन छात्रों ने आवेदन करते वक्त अंग्रेजी को अपनी पसंदीदा भाषा के रूप में चुना है, उन्हें सिर्फ अंग्रेजी का ही बुकलेट दिया जाएगा। वहीं जिन छात्रों ने हिंदी भाषा का चुनाव किया था उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में क्वैश्चन पेपर दिए जाएंगे।
वहीं जिन छात्रों ने आवेदन के समय परीक्षा की भाषा क्षेत्रीय चुनी थी उन्हें अंग्रेजी और जो भाषा उन्होंने चुनी थी उसी भाषा में परीक्षा पुस्तिका दी जाएगी। इसके अलावा NTA ने यह भी बताया है कि किस भाषा की बुकलेट किस रंग में आएगी।
साथ ही इस बात का जिक्र भी है कि हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू भाषाओं की बुकलेट में क्या अंतर होगा? नोटिफिकेशन में बताया गया है कि NEET 2023 अंग्रेजी और हिंदी के प्रश्नपत्र सफेद रंग में होंगे वहीं क्षेत्रीय भाषा के बुकलेट का रंग पीला होगा।
इसके अलावा उर्दू भाषा पेपर की क्वैश्चन बुकलेट हरें रंग में होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, NEET की परीक्षा लगभग 13 भाषाओं में होगी। जिसमें से 11 भाषाएं क्षेत्रीय हैं। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अंग्रेजी भाषा के बुकलेट सभी सेंटर पर उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा सभी केंद्रों पर हिंदी भाषा की बुकलेट भी उपलब्ध होगी। वहीं कुछ खास क्षेत्रों में ही अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं की बुकलेट मौजूद होगी। बता दें कि NEET 2023 की परीक्षा 7 मई को है।
तो जो छात्र एडमिड कार्ड (NEET Admit Card 2023) के बारे में जानना चाहते हैं या एग्जाम सिटी स्लिप (NEET Exam City Slip) की जानकारी हांसिल करना चाहते हैं। वे नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉगिन कर सकते हैं।
एग्जाम सिटी स्लिप के बारे में बताया गया है कि यह 30 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। छात्र ध्यान दें कि एडमिड कार्ड neet.nta.nic.in पर ही जारी किया जाएगा। इसके अलावा छात्र अपडेट रहने के लिए Neet 2023 के नोटिफिकेशन देखते रहें।