नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 25 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं के लिए CUET PG Admit Card 2025 जारी कर दिए हैं। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके हॉल टिकट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। CUET PG 2025 का आयोजन 25 मार्च से 1 अप्रैल की अवधि में किया जाएगा।
NTA CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 के लिए लॉगिन डिटेल
सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, पीजी 2025 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे, जिसके बाद वह हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
NTA CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 पर जांचने योग्य डिटेल
सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, पीजी 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दर्ज सभी विवरणों को से जांचना होगा, जैसे रोल नंबर, नाम, प्रश्न पत्र कोड, जन्म तिथि, लिंग, परीक्षा केंद्र का नाम, शहर और श्रेणी आदि।
NTA CUET PG 2025: कैसे डाउनलोड करें सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 ?
सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, पीजी 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध CUET PG 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करके लॉगिन करें।
स्टेप 4: अब आपका सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 5: एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
NTA CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है या अग्रिम सूचना पर्ची पर विवरण में विसंगतियां मिलती हैं, तो कृपया 011-40759000 पर NTA हेल्प डेस्क से संपर्क करें या helpdeskcuetpg@nta.ac.in पर NTA को ईमेल करें।
NTA CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 का एग्जाम पैटर्न क्या है ?
पिछले साल, परीक्षा की अवधि 105 मिनट थी। हालांकि, अब उम्मीदवारों को 75 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने के लिए केवल 90 मिनट मिलेंगे।
NTA CUET PG 2025:सीयूईटी पीजी में क्या रहा पिछले साल का प्रदर्शन ?
CUET PG 2024 लगभग 4,62,603 यूनिक रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था, जिन्हें 7,68,414 टेस्ट दिए गए थे। CUET PG में कुल 190 विश्वविद्यालय (केंद्रीय/राज्य/निजी और अन्य) भाग ले रहे हैं। हालांकि, पहले वर्ष से उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या में वृद्धि हुई है – 2022 में 334997 से 2023 में 539776 और 2024 में 577400।
पिछले साल, CUET PG 2024 4,62,589 अद्वितीय पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 157 विषयों के लिए आयोजित किया गया था और उन्हें 7,68,389 टेस्ट दिए गए थे। उम्मीदवारों को अधिकतम चार टेस्ट पेपर/विषय चुनने का विकल्प दिया गया था।