November School Holidays 2025 List: साल 2025 का एक और महीना अब लगभग बीत चुका है। फेस्टिव सीजन वाला अक्टूबर 2 दिन बाद खत्म हो जाएगा और सर्द मौसम के साथ नवंबर का आगाज हो जाएगा। अक्टूबर में स्कूली बच्चों की खूब मौज रही क्योंकि फेस्टिव सीजन के चलते लंबी छुट्टियां जो मिल गईं। फेस्टिव सीजन बीत जाने के बाद बच्चों ने स्कूल जाना शुरू कर दिया है। अब नवंबर में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे और कितनी छुट्टियां मिलेंगी यह जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी।

नवंबर में करीब 10 दिन की होगी छुट्टी

वैसे तो नवंबर का आगाज ही छुट्टी के साथ हो रहा है, लेकिन अक्टूबर के मुकाबले इस महीने में छुट्टियां थोड़ी कम मिलेंगी। एक अच्छी बात यह है कि नवंबर 2025 में कुल 5 रविवार पड़ रहे हैं। साथ ही गुरु नानक देव जी की जयंती, देवउत्थान एकादशी और तुलसी विवाह जैसे फेस्टिवल भी हैं। इन मौकों पर कुछ राज्य स्कूलों की छुट्टियां रखते हैं। नवंबर में कुल मिलाकर करीब 10 दिन की छुट्टियां बच्चों को मिलेंगी।

Telangana Inter Exam 2026: तेलंगाना में बिना कॉलेज जाए प्राइवेट आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र दे सकेंगे परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

1 नवंबर को हरियाणा में रह सकती है छुट्टी

नवंबर के पहले ही दिन यानी 1 नवंबर को हरियाणा में स्कूलों की छुट्टी हो सकती है। 1 नवंबर को हरियाणा दिवस है और इस मौके पर राज्य सरकार स्कूलों में छुट्टी घोषित कर सकती है। अगर ऐसा रहा तो बच्चों को दो दिन का ब्रेक मिलेगा। 1 नवंबर को हरियाणा दिवस और 2 नवंबर को रविवार है।

5 नवंबर को गुरु नानक देव जयंती

गुरु नानक देव जी की जयंती पर 5 नवंबर को पूरे देश में छुट्टी रहेगी। गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु रहे। उनका पूरा जीवन करुणा और सत्य को दर्शाता है। इस दिन सिख समुदाय धार्मिक कार्यक्रम, भजन-संगीत और नगर कीर्तन आयोजित करते हैं।

इस महीने में पड़ेंगे कुल 5 संडे

नवंबर 2025 में कुल 5 रविवार (2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर) पड़ रहे हैं। इसके अलावा 8 नवंबर को दूसरा शनिवार है, उस दिन भी स्कूल बंद रहेंगे। कुल मिलाकर इस महीने में करीब 10 दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा कुछ-कुछ राज्यों में तुलसी विवाह और देवउत्थान एकादशी की भी छुट्टी रहेगी।