नोबेल पुरस्कार 2025 की घोषणा 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है। वहीं मंगलवार को फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई। अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार मिला है। फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार 3 वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल एच डेवोरेट, जॉन एम मार्टिनिस को दिया गया है।

फिजिक्स में तीन वैज्ञानिकों को मिला प्राइज

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को घोषणा की कि जॉन क्लार्क, मिशेल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस को मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और इलेक्ट्रिक सर्किट में एनर्जी क्वांटीजेशन की उनकी खोज के लिए 2025 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। समिति ने कहा, “इस वर्ष के फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार ने क्वांटम क्रिप्टोग्राफी, क्वांटम कंप्यूटर और क्वांटम सेंसर सहित क्वांटम तकनीक की अगली पीढ़ी के विकास के अवसर प्रदान किए हैं।”

कितनी है प्राइज मनी?

तीनों पुरस्कार राशि में 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग 1.2 मिलियन डॉलर) शेयर करेंगे। अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में स्थापित नोबेल पुरस्कार 1901 से विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्टता को सम्मानित करता आ रहा हैं, जिसमें अर्थशास्त्र को बाद में जोड़ा गया। फिजिक्स में नोबेल की वसीयत में सबसे प्रतिष्ठित श्रेणी में से एक है।

सीजेआई पर फेंका जूता, कभी महिला जज के खिलाफ अश्लील टिप्पणी; पहले भी जजों को करना पड़ा है असहज स्थिति का सामना

पूर्व पुरस्कार विजेताओं में अल्बर्ट आइंस्टीन, मैरी और पियरे क्यूरी, मैक्स प्लैंक और नील्स बोहर शामिल हैं, जिनके कार्यों ने क्वांटम थोएरी की नींव रखी। पिछले साल का फिजिक्स पुरस्कार जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग में उन उपलब्धियों के लिए दिया गया था जिनसे आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस क्रांति को गति मिली।

10 दिसंबर को मिलेगा इनाम

8 अक्टूबर को केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार और उसके बाद शुक्रवार को पीस प्राइज का ऐलान किया जाएगा। विजेता 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर आयोजित एक समारोह में स्वीडिश राजा से अपने पुरस्कार हासिल करेंगे।