नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने नवंबर में स्थगित की गई अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नई परीक्षा तिथियां बिहार, ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र और देश के अन्य केंद्रों पर लागू होंगी। बिहार में 6 नवंबर को होने वाली एनआईओएस की परीक्षाएं अब 29 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएंगी।
कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) के छात्रों को निम्न विषयों की परीक्षा देनी होगी।
जीव विज्ञान (Biology 314)
विधि का परिचय (Introduction to Law 338)
सैन्य इतिहास (Military History 375)
समय: दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे
कक्षा 10वीं (सेकेंडरी)
छात्र इस दिन निम्न विषयों की परीक्षा देंगे।
अकाउंटेंसी (320)
उर्दू (206)
संस्कृत (209)
बोध दर्शन (241)
समय: दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे
भारतीय सांकेतिक भाषा (230) की परीक्षा
समय: दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे
1 दिसंबर को बिहार और नुआपाड़ा (ओडिशा) में परीक्षा
इसी प्रकार, बिहार और ओडिशा के नुआपाड़ा क्षेत्र के स्थगित पेपर 1 दिसंबर 2025 को आयोजित होंगे।
कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी):
गणित (Mathematics 311)
वेद अध्ययन (Veda Adhyayan 345)
कक्षा 10वीं (सेकेंडरी):
अंग्रेज़ी (English 202)
समय: दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे
2 दिसंबर को देशभर के केंद्रों पर परीक्षा
देशभर में स्थगित भौतिकी (Physics 312) की परीक्षा 2 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसका समय दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।
क्यों स्थगित हुई थीं परीक्षाएं
एनआईओएस की ये परीक्षाएं बिहार विधानसभा चुनावों और संबंधित प्रशासनिक कारणों की वजह से स्थगित की गई थीं। प्रभावित विषयों में 12वीं के लिए भौतिकी, इतिहास, पर्यावरण विज्ञान, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और 10वीं के लिए पेंटिंग शामिल थे।
नई तिथियों के साथ विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी संशोधित शेड्यूल को ध्यान से देख लें और परीक्षा की तैयारी उसी के अनुसार करें।
