NEET UG Result 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक 2022 (NEET Exam 2022) का रिजल्ट (NEET UG Result 2022) अगस्त 2022 के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते है। परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया गया था।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि रिजल्ट अगस्त के तीसरे सप्ताह में घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे कुछ दिन पहले नीट की आंसर-की जारी की जाएगी।

इस बार नीट यूजी पराक्षा के लिए करीब 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा में 95 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन देश 497 शहरों और विदेशों में 14 शहरों में निर्धारित 3570 केंद्रों पर किया गया था।

बता दें कि नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग की प्रक्रिया 1 सितंबर 2022 से शुरू होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic पर जारी काउंसलिंग कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं। नीट पीजी परीक्षा 2022 का आयोजन 21 मई 2022 को किया गया था और नतीजे 1 जून 2022 को घोषित किए गए थे।

How to Check NEET UG Result 2022: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए NEET UG Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।